For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: 'अफगानिस्तान से भी हारेगा भारत', हार के बाद विराट सेना पर भड़के शोएब अख्तर

नई दिल्ली। रविवार (31 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये करो या मरो के मैच में कीवी टीम ने विराट सेना को चारों खाने चित्त कर 8 विकेट से मात दी। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुई और निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 33 गेंद पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय टीम की हार के बाद विराट सेना के प्रदर्शन को लेकर लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है और खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी राय देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: 'आप भाग नहीं सकते, देश को जवाब देना होगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आने पर पूर्व कप्तान ने कोहली को लताड़ा

अब इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम भी शुमार हो गया है जिन्होंने भारतीय टीम की जमकर आलोचना की है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने और रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर भेजने की रणनीति पर सवाल उठाये हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस गेंदबाज का मानना है कि विराट कोहली को हार्दिक पांड्या से थोड़ा पहले गेंदबाजी करानी चाहिये थी।

और पढ़ें: T20 WC में भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ी नहीं BCCI जिम्मेदार, लगातार कर रहा बड़ी गलती

न जाने किस मानसिकता से खेल रही है विराट सेना

न जाने किस मानसिकता से खेल रही है विराट सेना

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अख्तर ने कहा,'मुझे नहीं पता कि किस मानसिकता के साथ भारतीय टीम खेल रही थी। ईशान किशन ओपनिंग और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने क्यों आये। हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी कराने में इतनी देर क्यों, मुझे नहीं पता कि भारतीय टीम किस गेमप्लान के साथ खेली। ऐसा लग रहा था जैसे कि एक पूरी भूली बिसरी भारतीय टीम मैदान पर खेल रही थी।'

अब तक नहीं लगा कि भारत खेल रहा है विश्वकप

अब तक नहीं लगा कि भारत खेल रहा है विश्वकप

शोएब अख्तर ने आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम बीच के ओवर्स में पूरी तरह से खोयी हुई नजर आ रही थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत मैच बनाने में नाकामयाब रहा। अख्तर ने आगे कहा कि भारतीय मीडिया ने टूर्नामेंट से पहले जिस तरह का माहौल तैयार किया था उसके बाद मुझे पहले ही पता था कि भारतीय टीम को काफी मुश्किल होने वाली है।

उन्होंने कहा,'टूर्नामेंट में अब तक कहीं भी नहीं लगा कि भारतीय टीम खेल रही है। भारत ने एकदम औसत प्रदर्शन किया। भारतीय मीडिया ने जिस तरह से माहौल तैयार करके दबाव बना दिया था, उसके बाद मुझे पहले ही पता था कि वो संघर्ष करने वाली है। भारतीय टीम ने फिर से साबित कर दिया कि उनके पास कमजोर बॉलिंग अटैक है।'

अफगानिस्तान के खिलाफ भी होगी मुश्किल

अफगानिस्तान के खिलाफ भी होगी मुश्किल

अख्तर ने आगे कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा है उससे यही लगता है कि अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ भी कहीं मैच न हार जाये। भारत को अगर अपना सम्मान बचाना है तो उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतना ही होगा। भारतीय टीम के लिये अभी बहुत सारी चीजें खराब चल रही हैं।

उन्होंने कहा,'भारतीय टीम के लिये अफगानिस्तान का मैच भी बदकिस्मती ला सकता है, अगर भारत को अपनी इज्जत बचानी है तो उसे किसी तरह से अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना ही होगा। जो मुझे अभी समझ आ रहा है कि अगर अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो भारतीय टीम बहुत मुश्किल में पड़ जायेगी। अबुधाबी में होने वाले इस मैच में गेंद थोड़ा रुक कर आता है और अगर भारत 150 से 170 का स्कोर खड़ा भी कर लेता है तो अफगानिस्तान उन्हें बख्शने वाला नहीं है। भारत के लिये इस समय चीजें काफी खराब लग रही हैं।'

Story first published: Monday, November 1, 2021, 21:07 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+