For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGW vs INDW: क्या तीसरे मैच में खेलेंगी मिताली राज, बीसीसीआई ने दी चोट पर अपडेट

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है, जिसके पहले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को अब शनिवार को खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच में सम्मान बचाने के लिये उतरना है। भारतीय महिला टीम के लिये कप्तान मिताली राज ने अब तक खेले गये दोनों मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया और अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक पूरा किया।

दूसरे वनडे मैच में मिताली राज ने 59 रनों की पारी खेली थी जिसके दम पर भारतीय टीम 221 रन बनाने में सफल हुई थी, हालांकि इस मैच के दौरान भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज की गर्दन में दर्द उभर आया जिसके चलते वह मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आ सकी और उनकी जगह राधा यादव ने रिप्लेस किया। हालांकि भारतीय टीम को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त हासिल की।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले ECB ने विराट सेना को दी खुशखबरी, काउंटी टीम के साथ मिलेगा वॉर्म अप मैच का मौका

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचने के लिये तीसरे मैच को हर हाल में जीतना है और उसके लिये मिताली राज का खेलना बेहद जरूरी है। हालांकि उनकी चोट को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने तीसरे मैच के लिये बाद में रिप्लेसमेंट का ऐलान करने की बात कही थी। हालांकि बीसीसीआई ने तीसरे मैच से पहले मिताली की चोट को लेकर अपडेट दी है।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसको लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, ' फैन्स के लिये खुशखबरी, वनडे सीरीज के आखिरी मैच के लिये कप्तान मिताली राज फिट हो चुकी हैं और रिकवरी पूरी कर शुक्रवार को मैदान पर अभ्यास करने उतरी।'

और पढ़ें: अर्जुन राणातुंगा के बयान पर एसएलसी ने किया पलटवार,भारत को दूसरे दर्जे की टीम बताने पर जानें क्या कहा

गौरतलब है कि अगर भारतीय टीम को तीसरी बार हार से बचना है तो टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का फॉर्म में वापस लौटना जरूरी है। हरमनप्रीत पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म से जूझ रही हैं। वहीं भारतीय टीम को अपनने पिछले 7 वनडे मैचों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज में हार गई है।

Story first published: Saturday, July 3, 2021, 0:06 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+