For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व चयनकर्ता ने बताया विश्व कप के बाद क्यों नहीं हुआ एमएस धोनी का टीम में चयन

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप 2019 के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे हैं। शुरुआत में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मैदान से ब्रेक लिया था आगे चलकर चयनकर्ताओं ने साफ किया था कि वह अब एमएस धोनी से आगे बढ़ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

और पढ़ें: ब्रेट ली का खुलासा, सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि यह है भारत का सबसे मुश्किल बल्लेबाज

अपने रिटायरमेंट का लुत्फ उठा रहे एमएसके प्रसाद ने कार्यकाल खत्म होने के करीब 5 महीने बाद इस बात का खुलासा किया कि आखिर क्यों विश्व कप के बाद एमएस धोनी का किसी भी सीरीज में चयन नहीं किया गया।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का खुलासा, उमर अकमल ने धमकाया तो छोड़नी पड़ी टीम

इस कारण टीम में वापस नहीं दिखे एमएस धोनी

इस कारण टीम में वापस नहीं दिखे एमएस धोनी

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि विश्व कप के बाद भारतीय टीम में धोनी के चयन न होने का फैसला उनका खुद का था। चयनकर्ताओं ने उनसे इसको लेकर बात भी की थी।

फैनकोड पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'हमने वर्ल्ड कप के बाद धोनी से बात की थी। उन्होंने साफतौर पर यह कहा था कि उन्हें कुछ समय के लिए फिलहाल ब्रेक चाहिए। इसके बाद हमने ऋषभ पंत को मौका दिया और आगे बढ़ गए।'

कोरोना के चलते टला धोनी को फिर से मैदान पर देख पाने का मौका

कोरोना के चलते टला धोनी को फिर से मैदान पर देख पाने का मौका

उल्लेखनीय है कि 2019 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी लगातार मैदान से दूर हैं और कोई भी मैच खेलते नजर नहीं आये हैं, हालांकि फैन्स को आईपीएल के जरिये उनकी धमाकेदार वापसी देखने की उम्मीद थी। लेकिन दुनिया भर में फैले वायरस कोरोना के चलते आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक टालना पड़ा और फैन्स का इंतजार और बढ़ गया।

इस बीच एमएसके प्रसाद ने कहा, 'अगर आईपीएल समय पर शुरू होता तो हम सभी धोनी की झलक देख पाते।'

टी20 विश्व कप में वापसी की राह हुई मुश्किल

टी20 विश्व कप में वापसी की राह हुई मुश्किल

गौरतलब है कि राष्ट्रीय चयन समिति के मुख्य अध्यक्ष रहे एमएसके प्रसाद को अपने कार्यकाल के दौरान कई सारे विवाद का सामना करना पड़ा था। फिलहाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी उनकी जगह मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। धोनी के संन्यास लेने की अटकलों के बीच कोच रवि शास्त्री से लेकर फैन्स तक को उम्मीद थी कि आईपीएल 2020 में भारतीय टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करके धोनी टी20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकते थे। हालांकि कोरोना संकट के चलते धोनी के हाथों से वापसी का यह मौका भी दूर होता नजर आ रहा है।

कोरोना के संक्रमण ने आईपीएल को पहले ही स्थगित कर दिया है और टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले सीनियर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी कहा था कि अब धोनी टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आएंगे।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+