3rd ODI, IND vs WI: कपिल देव को पीछे छोड़ मोहम्मद शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पहले भारतीय गेंदबाज बने
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट सेना ने कटक के मैदान पर 316 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-1 से जीत लिया। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये आखिरी वनडे मैच में एक विकेट हासिल कर वह साल 2019 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले वनडे गेंदबाज बन गये।
और पढ़ें: आखिरी बार चयन के लिये उतरेंगे एमएसके प्रसाद, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी टीम की घोषणा
कटक के मैदान पर शाई होप को बोल्ड कर मोहम्मद शमी ने साल 2019 में अपना 42वां विकेट हासिल किया और वनडे में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का है जिन्होंने इस साल वनडे में 38 विकेट हासिल किये हैं।

दूसरी बार वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी के वनडे करियर में यह दूसरा मौका है जब वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें हैं। इससे पहले 2014 में उन्होंने 38 विकेट लेकर एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गये हैं। इससे पहले कपिल देव ने 1986 में 32 विकेट, अजित अगरकर ने 1998 में 58 विकेट, 2004 में इरफान पठान ने 47 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

कपिल देव, अजीत अगरकर और इरफान पठान को छोड़ा पीछे
मोहम्मद शमी ने इस उपलब्धि को हासिल करते ही भारत के दिग्गज गेंदबाजों कपिल देव, अजीत अगरकर और इरफान पठान को पीछे छोड़ दिया। वह वनडे क्रिकेट में दो बार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गये। वनडे क्रिकेट में भारत के तीन और गेंदबाज कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं लेकिन शमी के अलावा किसी भी भारतीय गेंदबाज ने वनडे में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल नहीं की।

मोहम्मद शमी के नाम रहा साल 2019
मोहम्मद शमी ने इस साल कुल 21 वनडे मैच खेले हैं और 42 विकेट झटके हैं। शमी के बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने इस साल वनडे में 38 विकेट लिए हैं। शमी ने इसी साल वर्ल्डकप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा शमी ने 1 मैच में 5 विकेट और 2 मैचों में 4-4 विकेट लेने का कारनामा किया है। शमी से पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी चेतन शर्मा ने वर्ल्डकप में हैट्रिक ली थी।
और पढ़ें: 3rd ODI, IND vs WI: मोहम्मद शमी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज से की तुलना
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
