4 फेज में मैदान पर लौटेगी भारतीय टीम, कोच श्रीधर ने बताया पूरा प्लान
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड पर आर्थिक मंदी का गहरा असर देखने को मिल रहा है, जिसे कम करने के लिये आईसीसी समेत तमाम क्रिकेट बोर्ड जल्द से जल्द क्रिकेट को मैदान पर दोबारा शुरु करना चाहते हैं। हाल ही में इसको लेकर आईसीसी ने नये दिशा निर्देश भी जारी किये, जिसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास और ट्रेनिंग के लिये वापस लौट चुके हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने भी खुलासा किया है कि टीम इंडिया के मैदान पर लौटने के लिये प्लान को तैयार कर लिया गया है।
और पढ़ें: सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिये भेजा गया विनेश फोगाट का नाम, अर्जुन अवॉर्ड की रेस में यह दिग्गज शामिल
कोच श्रीधर ने बताया कि मैदान पर लौटने से पहले देश के टॉप क्रिकेटर्स के लिये 4 फेज में ट्रेनिंग एंड प्रैक्टिस का कार्यक्रम तैयार किया गया है जो कि कैम्प शुरू होने के बाद 4-6 हफ्ते तक चलेगा। इससे लंबे समय बाद मैदान पर वापस लौट रहे खिलाड़ियों को अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें: इरफान पठान का बड़ा खुलासा, सौरव गांगुली नहीं चाहते थे ऑस्ट्रेलिया में हो मेरा डेब्यू

BCCI से तारीख मिलने का इंतजार
उल्लेखनीय है कि जैसे ही कोरोना वायरस के बाद दोबारा किकेट की शुरुआत होती है तो भारतीय क्रिकेट टीम का अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल काफी व्यस्त होने वाला है जिसे देखते हुए टीम के बड़े खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के लिये फिटनेस बनाये रखना बड़ा चैलेंज होगा।
कोच श्रीधर ने कहा, 'जब हमें बीसीसीआई से एक तारीख (राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत पर) मिल जाए तो हम शुरुआती स्तर से काम करना शुरू कर सकते हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि सही तरीके से आगे बढ़ें क्योंकि खिलाड़ी 14 या 15 सप्ताह के बाद खेलते समय ज्यादा रोमांचित हो सकते हैं।'

4 फेज में होगी खिलाड़ियों की वापसी, ऐसा है प्लान
इस दौरान फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर जोर देते हुए साफ किया कि खिलाड़ियों को एक साथ पूरे अभ्यास में झोंकने से उनके चोटिल होने का खतरा ज्यादा है, जिसे देखते हुए इसे 4 चरणों में आयोजित करने का प्लान है।
उन्होंने कहा, 'शुरुआत में हमें उन्हें हल्का कार्यभार देना होगा। इसके बाद उसे स्तर दर स्तर बढ़ाना होगा। पहले चरण में हल्की गति से हल्का अभ्यास करना होगा, दूसरे चरण में गति को हल्का रखते हुए अभ्यास को बढ़ाना होगा। इसके बाद गति और अभ्यास दोनों के स्तर को बढ़ाना होगा। पहले स्तर में तेज गेंदबाज, आधे या चौथाई रनअप से धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे। क्षेत्ररक्षक 10 मीटर की दूरी से थ्रो करेंगे ऐसे ही बल्लेबाज पांच से छह मिनट के अभ्यास के साथ शुरुआत करेंगे।'

कम से कम 6 हफ्ते का लगेगा समय
आपको बता दें कि कोच श्रीधर भारतीय टीम के साथ साल 2014 से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस पर यह भी कहा कि टेस्ट मैच के लेवल पर आने के लिये खिलाड़ियों को कम से कम 6 हफ्ते की ट्रेनिंग की दरकार होगी, जबकि अलग-अलग खिलाड़ी को मैच के लिए तैयार होने में अलग-अलग समय लगेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
