For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2020: जब कोरोना के चलते महीनों तक मैदान रह गये सूने, देखें कौन-कौन से टूर्नामेंट हुए स्थगित

Year Ender Flashback 2020: नई दिल्ली। खेलों के लिहाज से साल 2020 को दुनिया के सबसे अजीब सालों में से एक कहा जाये तो गलत नहीं होगा। इस साल दुनिया भर कई बड़े खेल टूर्नामेंटस का आयोजन तय था और खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि चीन से शुरू हुई महामारी कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे कर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस महामारी ने ऑस्ट्रेलिया में फरवरी-मार्च में आयोजित हुई महिला टी20 विश्व कप के बाद से दुनिया भर के टूर्नामेंट को अपनी चपेट में ले लिया और कई श्रृंखलाओं को या तो रद्द करना पड़ा या फिर कुछ समय के लिये स्थगित कर दिया गया।

और पढ़ें: AUS vs IND: ब्रेट ली ने विरुष्का को दिया खास ऑफर, कहा- ऑस्ट्रेलिया में ही करा लो डिलिवरी

अब जब साल का अंत होने जा रहा है तो आइये एक नजर खेलों के उन टूर्नामेंट पर डालते हैं जो इस साल कोरोना वायरस के कारण रद्द या स्थगित करने पड़ गये।

और पढ़ें: एडिलेड में फिर दिखी भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग, सुनील गावस्कर ने मारा ताना

क्रिकेट के मैदान पर स्थगित हुए टूर्नामेंट

क्रिकेट के मैदान पर स्थगित हुए टूर्नामेंट

दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस साल क्रिकेट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके चलते आईसीसी की ओर से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले पुरुष टी 20 विश्व कप को 2 साल के लिये टाल दिया गया है। इसका आयोजन इस साल अक्टूबर में होना था लेकिन अब इसे 2022 में ऑस्ट्रेलिया की ही मेजबानी में आयोजित कराया जायेगा।

वहीं कोरोना वायरस के चलते आईसीसी ने अपने 3 बड़े टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है।

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2021- अक्टूबर-नवंबर 2021, 14 नवंबर 2021 फाइनल

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022- अक्टूबर-नवंबर 2022, 13 नवंबर 2022 फाइनल

आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023- अक्टूबर-नवंबर 2023, 16 नवंबर 2022 फाइनल

ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स

ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स

कोरोना की वजह से पहली बार ओलंपिक के इतिहास में इन खेलों को स्थगित करना पड़ा। टोक्यो की मेजबानी में होने वाले इस साल के ओलंपिक को महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्थगित कर दिया। आईओसी ने इसके तहत 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 के बीच जापान में ही आयोजित कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही जापान में ही आयोजित होने वाले पैरालंपिक्स को भी रद्द कर दिया गया है और उसे 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 के बीच रिशेड्यूल कर दिया गया है।

इतिहास में पहली बार टला विंबलडन

इतिहास में पहली बार टला विंबलडन

दुनिया भर में फैली महामारी के बीच टेनिस के इतिहास में दूसरी बार जब विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 28 जून से 11 जुलाई के बीच होना था। इससे पहले विंबलडन को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रद्द किया गया था। विंबलडन के अलावा इंडियन वेल्स में बीएनपी परिबास ओपन, शीअन ओपन और कुमिंग ओपन को भी रद्द करना पड़ा। शीअन ओपन और कुमिंग ओपन का आयोजन चीन में होना था।

रद्द करना पड़ा यूरो लीग और यूरो कप

रद्द करना पड़ा यूरो लीग और यूरो कप

कोरोना वायरस के चलते यूरोप के दो बड़े बास्केटबॉल टूर्नामेंट को बिना विजेता घोषित किये रद्द करना पड़ा। इसमें यूरो लीग और यूरो कप का नाम शामिल है। यूरो लीग के आयोजकों ने 25 मई को इस बात का ऐलान करते हुए बताया कि वह हर संभव ऑपश्न पर विचार करने के बाद यूरो कप और यूरो लीग को रद्द करने जा रहे हैं।

वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप भी करनी पड़ी रद्द

वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप भी करनी पड़ी रद्द

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते इस साल उज्बेकिस्तान में 16 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले एशियन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिंप को भी रद्द करना पड़ा।

Story first published: Saturday, December 19, 2020, 0:37 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+