2nd ODI, IND vs WI: विशाखापट्टनम में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, जानें क्यों
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को विशाखापट्टनम के मैदान पर होने वाले दूसरे वनडे मैच में जब कैरिबियाई टीम मैदान पर उतरेगी तो उनकी बांह पर काली पट्टी बंधी होगी। कैरिबियाई खिलाड़ी अपनी बांह में यह पट्टी किसी विरोध प्रदर्शन में नहीं बल्कि शोक प्रदर्शन में पहन रहे हैं। दरअसल वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज बासिल बुचर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, जिसके शोक में कैरिबियाई टीम विशाखापट्टनम में अपनी बाजू पर काली पट्टी पहन कर उतरेगी। इस दौरान मैदान पर 2 मिनट के मौन के साथ बुचर को श्रद्धांजलि दी जायेगी।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने विश्व कप की हार के लिये चयनकर्ताओं को लताड़ा, पंत-शंकर के चयन पर मैनेजमेंट को फटकारा
1958 में भारत के ही खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासिल बुचर का 86 साल की उम्र में निधन हुआ। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्विटर पर लिखा, 'गयाना और वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज बासिल बुचर आज (सोमवार) को निधन हो गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट परिवार के लिए यह एक दुखद समाचार है।'
गौरतलब है कि बासिल बुचर ने भारत के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में दो टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 69.42 के औसत से 486 रन बनाए थे।
और पढ़ें: IND vs WI, 2nd ODI: जीत के लिये विराट सेना बेकरार, इन 3 चीजों पर करना होगा काम नहीं तो मिलेगी हार
बुचर ने वेस्टइंडीज के लिए 44 टेस्ट मैचों में 3104 रन बनाए थे, जिसमें सात शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। बुचर लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते थे। उन्होंने 1967-68 में इंग्लैंड के खिलाफ 34 रन देकर एक पारी में पांच विकेट हासिल करने का कारनामा किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
