IPL Auction 2020: नीलामी से पहले विराट कोहली का फैन्स को खास संदेश, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने गुरुवार को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को ध्यान में रखते हुए फैन्स के लिये खास संदेश भेजा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2020 के लिये गुरुवार को होने वाली नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के फैन्स को उनके समर्थन के लिये एक थैंक्स भरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने विश्व कप की हार के लिये चयनकर्ताओं को लताड़ा, पंत-शंकर के चयन पर मैनेजमेंट को फटकारा
इंस्टाग्राम पर शेयर किये गये इस वीडियो में विराट कोहली ने बतौर आरसीबी कप्तान टीम को लगातार सपॉर्ट करने के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया है और साथ ही उम्मीद जताई है आगे भी ऐसे ही वो उनकी टीम को इसी तरह दिल खोलकर समर्थन देते रहेंगे।
और पढ़ें: 2nd ODI: दीपक चाहर ने बताया भारतीय टीम में घुसने का शॉर्टकट, कहा- आईपीएल से राह होती है आसान

विराट कोहली ने फैन्स को दिया जीत का भरोसा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल से विराट का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आईपीएल ऑक्शन (नीलामी) की तैयारियां जोरों पर? कप्तान का आपके लिए संदेश।'
अपने 55 सेकंड के इस विडियो में विराट कोहली ने फैन्स को भरोसा दिलाया है कि नये मैनेजमेंट के साथ आरसीबी की टीम इस ट्रॉफी के लिये बाकी चीजों को कवर करते हुये इस बार जीत हासिल करेगी।
|
वीडियो में जानें क्या बोले विराट कोहली
अपने वीडियो संदेश में विराट कोहली ने कहा,' इस बार हमने एक मजबूत टीम बनाने के लिये मैनेजमेंट के साथ बातचीत की है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि जो भी चीजें बाकी रह गई हैं उन्हें हम नीलामी के दौरान कवर कर लेंगे और आईपीएल 2020 के लिए हम बहुत मजबूत टीम बनाएंगे।'
उन्होंने आगे कहा कि तो जैसा मैंने कहा कि आप टीम के साथ रहें और आपका सपॉर्ट हमारे लिए बेशकीमती है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, नीलामी का उत्सुकता से इंतजार है। देखतें हैं कि दिसंबर 19 को क्या होने जा रहा है।

खिताबी जीत के लिये कोशिश करेगी आरसीबी
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम 2016 में उप विजेता रही थी लेकिन इसके बाद अगले तीन सत्र में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। इन तीन सत्र में आरसीबी की टीम दो बार लीग तालिका में अंतिम स्थान पर रही।
विराट कोहली आईपीएल के अगले सत्र में अपनी अगुआई में टीम को पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे और उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि टीम का समर्थन करते रहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
