For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आर अश्विन का खुलासा, बताया- करियर में कभी क्यों नहीं कर पाये रिकी पोन्टिंग को आउट

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में जब भी दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों की बात की जाती है तो उसमें टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम जरूर आता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को लगातार 2 बार विश्व चैम्पियन बनाने का कारनामा किया था। रिकी पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाये और इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बने। पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान 27,483 रन बनाये जिसमें उन्होंने कुल 71 शतक और 146 अर्धशतक ठोके।

रिकी पोंटिंग ने अब तक 324 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की कप्तानी की जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 220 बार मैचों में जीत दिलाई, वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम एमएस धोनी का है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 178 में जीत दर्ज की है। अपने करियर के दौरान पोंटिंग ने कई गेंदबाजों को परेशान किया है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, कोरोना टेस्ट में आये नेगेटिव

रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में कई गेंदबाजों को परेशान किया जिसमें से एक नाम भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी हैं जो कि अपने करियर के दौरान कभी भी पोंटिग को आउट नहीं कर सके। साल 2011 में जब भारतीय टीम 4 मैचों कि टेस्ट सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी तो उस वक्त आर अश्विन भारतीय टीम के उभरते हुए ऑफ स्पिनर थे।

वहीं रिकी पोंटिंग अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे उसके बावजूद उन्होंने पूरी सीरीज में अश्विन को अच्छी तरह से खेला और एक बार भी उनके सामने आउट नहीं हुए। उस सीरीज में अश्विन ने पोंटिंग के सामने 256 गेंदें डाली और 148 रन दिये।

और पढ़ें: IPL 2020 में खिलाड़ियों को भेजने पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा

पाकिस्तानी पत्रकार मजहर अरशद ने यूट्यूब चैनल पर यही सवाल जब अश्विन से पूछा तो उनका का जवाब था, 'मुझे लगता है कि सैंपल साइज बहुत छोटा है। मुझे लगता है कि मैंने पोंटिंग के खिलाफ बहुत कम गेंदबाजी की। एडिलेड टेस्ट में दो बार उनकी कैच ड्रॉप हुईं। सिडनी में पोंटिंग ने कुछ रन बनाए, मेलबर्न में मैंने उनके खिलाफ बहुत कम गेंदबाजी की। उस समय मैं नया था और पोंटिंग ग्रेट बल्लेबाज हैं। मुझे अच्छा लगता है जब कोई मुझे इस तरह खेलता है। मैं समय के साथ उन्हें काउंटर करता हूं। जब आप अच्छा करते हैं तो आप सीखते हैं, लेकिन जब आप अच्छा नहीं करते तो आप और ज्यादा सीखते हैं। मेरे लिए रिकी पोंटिंग हमेशा एक अच्छे बल्लेबाज रहेंगे। मैंने पूरी दुनिया में उनसे अच्छा बल्लेबाज नहीं देखा, जिसे गेंदबाजी करना इतना मुश्किल हो। लेकिन आपके अच्छे और बुरे दिन होते हैं। यदि कोई आपको अच्छी तरह खेलता है तो आप बहुत कुछ सीखते हैं।'

और पढ़ें: अगर 1990 में होता कोरोना वायरस तो क्वारंटीन में सिर फोड़ लेती पाकिस्तानी टीम: मुदस्सर नज़र

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अबतक 71 टेस्ट मैचों में 2.84 की इकोनॉमी से 365 विकेट ली हैं। वहीं, उन्होंने 111 वनडे मैचों में 4.91 क इकोनॉमी से 150 विकेट झटके हैं। अश्विन ने 46 टी20 मैचों में 6.97 की इकोनॉमी से 52 विकेट लिए हैं।

Story first published: Friday, July 24, 2020, 15:21 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+