INDvAUS: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि इस बार कंगारुओं से क्यों हारेगा भारत
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये बीसीसीआई ने डे-नाइट टेस्ट की हामी भर दी है जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने सौरव गांगुली के इस फैसले के लिये धन्यवाद किया। भारतीय टीम को दिसंबर 2020 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है।
और पढ़ें: U19 CWC: फाइनल में गाली गलौज पर बांग्लादेशी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों की थी बदतमीजी
पिछली बार भारत ने जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उस वक्त उसने कंगारुओं को उसके घर में धूल चटाकर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीता था और इतिहास रच दिया था। हालांकि पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि इस बार भारत के लिये इसे दोहराना आसान नहीं होगा और इसको लेकर उसने कारण भी बताये।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, भारत के लिये जीतना नहीं होगा आसान

जानें क्यों भारत के लिये ऑस्ट्रेलिया को हराना नहीं होगा आसान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि जब इस बार भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने आयेगी तो उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसके पीछे उनके दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी को मुख्य कारण बताया साथ ही पहले की तुलना में टीम की गेंदबाजी को बेहतरी भी इसका कारण बनेगी।
स्टीव वॉ ने कहा,'मुझे लगता है इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की प्रबल दावेदार होगी। हम पिच के बारे में अच्छे से जानते हैं और डे-नाइट टेस्ट भारत के लिए कुछ नया होगा। मुझे अच्छा लग रहा है जिस तरह से विराट कोहली इस चैलेंज को ले रहे हैं। अगर आप दुनिया की बेस्ट टीम बनना चाहते हैं तो आपको घर से बाहर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट जीतने चाहिए।'

पिछली बार सिर्फ इस वजह से जीता था भारत
स्टीव वॉ ने कहा कि भारतीय टीम पिछली बार सिर्फ इस वजह से जीतने में कामयाब रही थी क्योंकि उसके पास अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं मौजूद थे।
उन्होंने कहा, 'पिछली सीरीज में आप भारत से जीत का क्रेडिट छीन नहीं सकते, लेकिन तब ऑस्ट्रेलिया के पास उनके बेस्ट बल्लेबाज नहीं थे। मार्नस लाबुशाने टीम में हैं, गेंदबाजी पहले से ज्यादा बैलेंस्ड लगती है। भारतीय टीम की कोई कमजोरी नहीं है, ऐसे में यह सीरीज काफी रोचक होगी।'

बेहतरीन कप्तान हैं टिम पेन
पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने टिम पेन की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन कप्तान हैं और अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें कप्तान बदलने की कोई भी जरूरत है।
उन्होंने कहा, 'हमें क्यों कप्तान बदलने की जरूरत है, टिम पेन अच्छा काम कर रहे हैं। हमें उन्हें थोड़ी और इज्जत देनी चाहिए। वो काफी मुश्किल समय पर ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने आए थे। वो फ्यूचर के कप्तान हैं, वो अपनी मिड 30s में हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वो कुछ और साल टीम की कमान नहीं संभाल सकते हैं। इस तरह का सवाल पूछकर हम अपने कप्तान को रिस्पेक्ट नहीं दे रहे हैं।'

नये कप्तान के लिये रखना होगा इन बातों का ध्यान
स्टीव वॉ ने टिम पेन की कप्तानी से हटाने के सवाल को अपमानजनक बताया और कहा कि उन्हें जब लगेगा तो वह खुद कप्तानी छोड़ देंगे। लेकिन अगर वह कप्तानी छोड़ देंगे तो देखना होगा कि अगला कप्तान कौन बन सकता है। उसके लिये इन खास बातों का रखना होगा ध्यान।
उन्होंने कहा, 'नए कप्तान की दौड़ में स्मिथ शामिल होंगे, लेकिन तब कई सारे फैक्टर्स देखने होंगे, क्या वो खुद कप्तान बनना चाहते हैं, वो कितने रन बना रहे हैं। जब टिम पेन कप्तानी छोड़ेंगे तो बहुत सारे सवाल खड़े होंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
