For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC में क्यों भारत पर भारी रहेगा न्यूजीलैंड का पलड़ा, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने को तैयार हैं। दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें अपने विश्वकप सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को लेकर उतरेंगी, जिसमें हार इस कैंपेन को खत्म कर सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये पहले मैच में जहां विराट कोहली की भारतीय टीम को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं पर केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को अच्छी चुनौती दी थी और 5 विकेट चटकाकर खुद की वापसी करायी थी। हालांकि पाकिस्तान की टीम ने आसिफ अली की पारी की बदौलत इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया और फिलहाल 6 अंक के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले पर दुनिया भर के फैन्स और दिग्गजों की नजर है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले अहम मैच पर अपने विचार रखे और बताया कि क्यों इस मुकाबले में भारतीय सेना के ऊपर कीवी टीम का पलड़ा भारी नजर आती है।

और पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले गावस्कर ने दी विराट सेना को चेतावनी, इसे बताया घबराहट के संकेत

ब्रैड हॉग का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम में जिम्मी नीशम के प्लेइंग 11 में होने की वजह से कीवी टीम के पास बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई नजर आती है और इसके साथ ही केन विलियमसन को तेज गेंदबाजी में भी 4 विकल्प का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। जबकि भारत के साथ ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा,'दोनों टीमों का बैटिंग लाइन काफी हद तक एक जैसा है, दोनों के पास दमदार बल्लेबाज हैं तो साथ ही स्ट्राइक रोटेट कर दबाव को सोखने वाले खिलाड़ी भी, लेकिन मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में न्यूजीलैंड की टीम के पास भारत पर थोड़ी सी बढ़त है। न्यूजीलैंड के पास जिम्मी नीशम के रूप में ऑलराउंडर हैं जो कि बल्लेबाजी को गरहाई तो देते ही हैं, साथ ही अगर गेंदबाजी करते हैं तो न्यूजीलैंड की टीम के पास 7 गेंदबाजी के विकल्प हो जाते हैं। यह कीवी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।'

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत, जानें कैसा है समीकरण

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड की टीम को विश्वकप में अपनी पहली जीत की दरकार है, जिसमें जीत हासिल करने वाली पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल की राह तय कर लेगी तो वहीं पर हार बाहर का रास्ता तय कर देगी। दुबई के मैदान पर खेला जाने वाला यह मैच शाम 7:30 से शुरू होगा।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 17:46 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+