Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी मोहम्मद शाजिब ने की आत्महत्या, बन सकते थे भविष्य की टीम का हिस्सा

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया से एक बुरी और दर्दनाक खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट के लिये उभरते हुए शानदार बल्लेबाजों में शामिल और टीम के लिये अंडर 19 क्रिकेट का हिस्सा रह चुके 21 साल के मोहम्मद शोजिब ने आत्महत्या कर ली है। दुर्गापुर के रहने वाले इस युवा खिलाड़ी की मौत और उसके कारण के बारे में स्थानीय पुलिस ने सूचना देने के साथ ही पुष्टि भी की है। मोहम्मद शोजिब बांग्लादेश की नेशनल टीम में एक भावी बल्लेबाज थे जिन्हें आखिरी बार साल 2017-18 में ढाका प्रीमियर लीग के दौरान देखा गया था, इस दौरान वो इस स्थानीय लीग में शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते नजर आये थे।

मोहम्मद शोजिब ने बांग्लादेश के लिये 3 यूथ वनडे मैच खेलने का काम भी किया था और 2018 में खेले गये गये अंडर 19 विश्व कप में टीम के स्टैंड बाई खिलाड़ियों में भी शामिल थे।

और पढ़ें: कोरोना में घर का खर्च चलाने के लिये डिलिवरी ब्वॉय बना यह क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक खालिद महमूद ने इस युवा खिलाड़ी की मौत पर शोक जताते हुए उन्हें एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर बताया। खालिद साल 2008 में बांग्ला ट्रैक अकादमी के हेड कोच थे जहां पर शोजेब ने अपनी बतौर क्रिकेटर अपनी ट्रेनिंग शुरु की थी।

बांग्लादेशी अखबार से बात करते हुए महमूद ने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा। मेरे लिये यह खबर काफी दुखदायी है। वह बांग्लादेश का एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थो जो कि टीम के लिये एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी खेल सकता था और जरूरत पड़ने पर मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकता था। उसने शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब की ओर से काफी शानदार क्रिकेट खेला।'

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया IPL 2021 के मेगा ऑक्शन से पहले KXIP को किन खिलाड़ियों को करना चाहिये रिलीज

वहीं राजशाही की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले और टीम में उनके साथी रह चुके तन्मय घोष ने बताया कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि वह लंबा खेल सकते हैं। अकादमी में वह काफी मेहनत किया करते थे, उनको लेकर यह खबर मेरे लिये काफी दुखदायी है।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 12:06 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+