For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना में घर का खर्च चलाने के लिये डिलिवरी ब्वॉय बना यह क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस ने मौजूदा समय में खेल जगत को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके चलते न सिर्फ खेल को बल्कि खिलाड़ियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ओर से जारी ऑरिजनल शेड्यूल के अनुसार अगर अभी कोरोना महामारी का सामना न करना पड़ा होता तो टीमें इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के अंदर अपना जौहर दिखा रही होती। आईसीसी की ओर से आयोजित होने वाले इस टी20 विश्व कप में पहली बार 10 के बजाय 16 टीमें हिस्सा लेने वाली थी जिसमें नीदरलैंडस, पापुआ न्यू गिनी, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नामिबिया और ओमान वो 6 टीमें थी जिन्होंने टॉप 10 के अलावा इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई थी।

आईसीसी की ओर से प्रस्तावित टी20 विश्व कप में इस समय यह टीमें लीग स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ भिड़ने के बाद ग्रुप स्टेज में बड़ी टीमों के साथ अपने मैच का इंतजार कर रही होती। हालांकि कोरोना ने चीजों को पूरी तरह बदल दिया। इन टीमों के लिये इस वैश्विक टूर्नामेंट में जगह बनाना काफी बड़ी बात थी क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिये इन टीमों को नाम मात्र की फंडिंग और बिना किसी मीडिया कवरेज के सफर करना पड़ा है।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया IPL 2021 के मेगा ऑक्शन से पहले KXIP को किन खिलाड़ियों को करना चाहिये रिलीज

ऐसे में अगर यह टीमें टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती तो इन्हें दुनिया भर में न सिर्फ पहचान मिलती बल्कि सम्मान के साथ इनके अपने देश में फंडिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता। हालांकि आईसीसी ने महामारी के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसे 2 साल के लिये टाल दिया और 2022 में इसे ऑस्ट्रेलिया की ही मेजबानी में कराने का फैसला किया है।

इस बीच नीदरलैंडस के दिग्गज खिलाड़ी पॉल वैन मिकेन ने कोरोना के दौरान अपने कठिन दिनों के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया पर दर्द साझा किया है। मिकेन ने बताया कि इस महामारी के चलते वह मैदान पर वक्त बिताने की बजाय लोगों के घरों में खाना डिलिवर करने को मजबूर हो गये हैं।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो चयन समिति की रेस में चल रहे सबसे आगे, यह प्लेयर बन सकता है चेयरमैन

उन्होंने लिखा,' इस वक्त मुझे टी20 विश्व कप में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देना चाहिये था लेकिन अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिये मैं उबर इटस में लोगों को खाना परोसते हुए दिन गुजार रहा हूं। यह हास्यपद है कि कुछ कहा नही जा सकता कि चीजें कैसे अचानक बदल जाती है। कृप्या मुुस्कुराते रहें।'

गौरतलब है कि 27 साल के पॉल वैन मिकेन नीदरलैंडस की ओर से खेलते हैं जिन्होंने साल 2013 में केन्या के खिलाफ एक टी20 मुकाबले में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। अपने करियर में वह अब तक 5 वनडे और 41 टी20 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वह क्रमशः 4 और 47 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। वह काउंटी क्लब क्रिकेट में समरसेट के लिये खेलते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं नीदरलैंडस की सफलता में भी उनका अहम रोल रहता है।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 11:37 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+