For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: कोरोना काल में पहली बार खचाखच भरेगा स्टेडियम, टेस्ट सीरीज को लेकर ECB ने किया ऐलान

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट फैन्स के लिये बड़ी खुशखबरी आई है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पिछले 22 महीनों से क्रिकेट फैन्स स्टेडियम से नदारद हो गये थे और अगर उन्हें मैदान पर वापसी करने की इजाजत मिली भी तो बेहद सीमित संख्या में, हालांकि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने कोरोना प्रतिबंधो में राहत देने का फैसला किया है।

पीएम बॉरिस जॉनसन ने कहा कि वो जुलाई के महीने से खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले दर्शकों की संख्या से प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आयेगा।

और पढ़ें: IND vs SL: कमबैक को लेकर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को दी अहम सलाह, बताया क्या करना जरूरी

स्काई स्पोर्टस से बात करते हुए ब्रिटिश पीएम ने कहा,'हम कानूनी प्रतिबंधों को हटाने जा रहे हैं और लोगों को खुद अपने निर्णय लेने की आजादी देने जा रहे हैं कि वो इस वायरस के खिलाफ कैसे लड़ते हैं। चौथे चरण के साथ हम घर और बाहर लोगों के एकत्रित होने की संख्या से प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं। हम नाइटक्लब समेत सभी व्यापार को खेलने की इजाजत देंगे, हम कॉन्सर्टस, थिएटर और स्पोर्टस इवेंट में भाग लेने वाले लोगों की संख्या से भी लिमिट हटा रहे हैं।'

गौरतलह है कि इंग्लैंड में कोरोना काल में खेले गये अब तक के मैच या तो खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के आयोजित किये गये हैं या फिर सीमित संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति दी गई है। इंग्लैंड की बार्मी आर्मी के समर्थकों ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 19 जुलाई से स्टेडियम में पूरी क्षमता के साथ दर्शकों की वापसी की अनुमति मिल गई है।

और पढ़ें: 'टेस्ट नहीं खेलना तो क्रिकेट से ले लो संन्यास', शोएब अख्तर ने इन पाकिस्तानी गेंदबाजों को लताड़ा

वहीं बार्मी आर्मी के इस ट्वीट पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जवाब देते हुए उत्साह दिखाया और नॉटिंघम के मैदान पर 4 अगस्त से खेले जाने वाले पहले भारत-इंग्लैंड टेस्ट की ओर इशारा किया। आपको बता दें कि टेस्ट चैम्पियन फाइनल के बाद भारतीय टीम इस समय 20 दिन के ब्रेक पर है और 14 जुलाई को डरहम के बायोबबल में फिर से एकजुट होगी। यहां पर भारतीय टीम 21 जुलाई से 23 जुलाई तक इंग्लैंड की काउंटी 11 के साथ एक अभ्यास मैच भी खेलेगी। इस बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल इंग्लैंड दौरे और आईपीएल से पूरी तरह बाहर हो गये हैं।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+