विराट कोहली की कप्तानी पर सबा करीम ने दिया बड़ा बयान, कहा- महसूस कर रहे हैं खुद पर जमा होता दबाव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने जब से टीम की कमान संभाली है तब से भारतीय टीम ने सफलता के कई मुश्किल पड़ावों को पार किया है और टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा 33 मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि सीमित ओवर्स प्रारूप की बात की जाये तो अभी भी कुछ मुकाम को हासिल करना बाकी है। वनडे प्रारूप में कोहली का जीत प्रतिशत 70 का है जबकि टी20 प्रारूप में यह 65 हो जाता है। आमतौर पर देखें तो यह आंकड़े काफी शानदार नजर आते हैं लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में भारत को अभी भी एक आईसीसी खिताब जीतने की दरकार है।
और पढ़ें: ओलंपिक्स से पहले टूटा विश्व एथलेटिक्स का सबसे पुराना रिकॉर्ड, जानें कितने सेंकेडस में पूरी की रेस
साल 2017 की चैम्पियन्स ट्रॉफी में भारतीय टीम ने कोहली की कप्तानी में अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट खेला लेकिन पाकिस्तान के हाथों उसे फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद विराट कोहली 2019 के वनडे विश्व कप में पहुंचे जहां सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हुए तो वहीं जब काफी सारी दिक्कतों को पार करते हुए टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 के फाइनल में पहुंचे तो कीवी टीम के हाथों 8 विकेट से हार गये। ऐसे में विराट कोहली की आंखें यूएई में खेले जाने वाले इस साल के टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर होगी।
और पढे़ं: WTC फाइनल की हार के बाद सुन्न हो गया था दिमाग, अश्विन ने बताया क्या था मैच के बाद का हाल

टी20 विश्व कप में कोहली के लिये जीत बेहद जरूरी
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि टी20 विश्व कप भारतीय कप्तान के लिये बड़ा इम्तिहान साबित होने वाला है जो कि भविष्य में उनकी कप्तानी करियर को या तो बना सकता है या फिर खत्म हो सकता है। हालांकि सबा करीम ने स्पलिट कैपटेंसी को लेकर कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि अगर कोहली भारत के लिये एक और आईसीसी की ट्रॉफी गंवा देते हैं तो उनकी कप्तानी के भविष्य पर खतरा मंडरा सकता है।
इंडिया न्यूज स्पोर्टस से बात करते हुए करीब ने कहा,'विराट कोहली के लिये इस साल के अंत में खेला जाने वाली टी20 विश्व कप काफी मुश्किल होने वाला है, खासतौर से उनकी कप्तानी करियर के लिये। विराट कोहली पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और वो खुद इस बात को जानते हैं। इस वजह से उनका पूरा ध्यान इस बार टी20 विश्व की ट्रॉफी जीतने पर होगा।'

बिना आईसीसी ट्रॉफी बेमानी हो जायेगी कोहली की कप्तानी
करीम का मानना है कि अगर करीम ट्रॉफी उठाने में नाकाम रहते हैं तो उनके लिये भारतीय टीम का कप्तान बने रहना काफी मुश्किल हो जायेगा।
उन्होंने कहा,'अगर भारत यह खिताब जीतने में कामयाब रहता है तो कोहली के पास फिर भी सांस लेने का मौका बचेगा और वो खुद इस मौके का फायदा उठाकर निश्चित कर सकेंगे की वो कितने समय तक टीम के कप्तान बने रहना चाहते हैं। उनका नाम भले ही बेस्ट कप्तान की लिस्ट में शुमार होता है लेकिन उनके लिये अभी भी आईसीसी का एक खिताब जीतना सिर्फ सपना है।'

भारत को स्पलिट कैप्टेंसी पर करना चाहिये विचार
करीम का मानना है कि अब वो समय आ गया है जब भारत को प्रारूप के हिसाब से अलग कप्तान बनाने की जरूरत है। सभी प्रारूपों में अगल विश्व कप के आयोजन का देखते हुए भारतीय टीम को नये सिरे से सोचने की जरूरत है और इतना सबकुछ अकेले कोहली के लिये संभाल पाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा,'सभी प्रारूपों में अब आपके पास विश्व चैम्पियनशिप है और हर प्रारूप एक अलग मांइडसेट और अलग एप्रोच मांगता है। इस वजह से मुझे लगता है कि सिर्फ एक कप्तान के कंधे पर सारी जिम्मेदारी डालना थोड़ी ज्यादती है। मुझे लगता है कि भारत को स्पलिट कैप्टेंसी के बारे में सोचना चाहिये।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
