For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक्स से पहले टूटा विश्व एथलेटिक्स का सबसे पुराना रिकॉर्ड, जानें कितने सेंकेडस में पूरी की रेस

Karsten Warholm
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स के लिये दुनिया भर के एथलीट इस समय तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच एथलेटिक्स की दुनिया का सबसे पुराना विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार की रात को नॉर्वे स्प्रिंटर कर्स्टन वॉरहोल्म ने ओस्लो में जारी डायमंड लीग ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स में 400 मीटर की हर्डल रेस में 29 साल पुराने ओलंपिक के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक्स में अमेरिका के केविन यंग ने 400 मीटर की हर्डल रेस को 46.78 सेकेंड्स में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था जिसे कर्स्टन वॉरहोल्म ने 46.70 सेकेंडस में पूरा कर रिकॉर्ड तोड़ा।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स में यह मेन्स ट्रैक और फील्ड इवेंटस का सबसे लंबे समय तक कायम विश्व रिकॉर्ड रहा है। भले ही 2 बार के वर्ल्ड चैम्पियन वॉरहोल्म ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है लेकिन वो टोक्यो ओलंपिक से पहले रुकने के मूड में नहीं हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल की हार के बाद सुन्न हो गया था दिमाग, अश्विन ने बताया क्या था मैच के बाद का हाल

स्काई स्पोर्टस से बात करते हुए वॉरहोल्म ने कहा,'टोक्यो ओलंपिक में जीत हासिल करने के लिये शायद एक और विश्व रिकॉर्ड की जरूरत पड़े। दुनिया में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो इस समय ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। मुझे पता था कि मेरे अंदर गति है, ऐसे महसूस हुआ कि यह काफी लंंबे समय से मेरे अंदर मौजूद है और यह सही वक्त है जब इसका इस्तेमाल किया।

25 साल के वॉरहोल्म अब इस इवेंड के इतिहास में टॉप 15 में बड़े रिकॉर्ड में से 7 अपने नाम कर चुके हैं। इस विश्व रिकॉर्ड के चलते मोनॉको डायमंड लीग में वॉरहोल्म और उनके प्रतिद्वंदी राय बेंजामिन के बीच होने वाले 9 जुलाई को हेड टू हेड मैच का रोमांच बढ़ गया है।

और पढ़ें: WTC Final को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिये जबरदस्त सुझाव, रोमांचक बन जायेगा दूसरा सीजन

हाल ही में यूएसए की सिडनी मैकलॉफिन ने ओलंपिक ट्रैक और फील्ड ट्रॉयल्स के दौरान महिला 400 मीटर का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 1990 में हासिल किये लगभग सभी रिकॉर्ड दोबारा बनाये जा चुके हैं। मैकलॉफिन ने महिला 400 मीटर की रेस में डलालियाह मुहम्मद के 52 सेंकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 51.90 सेंकेड का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Story first published: Friday, July 2, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+