For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व कीवी गेंदबाज ने बताया कप्तानी में रोहित-कोहली से बेहतर क्यों हैं धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग ने शनिवार को अपनी 13वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते मैदान खाली पड़े हैं, वहीं आईपीएल 2020 के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें आईपीएल इतिहास के बेस्ट कप्तान और ऑल टाइम टीम का चयन किया गया। क्रिकेट जगत की हस्तियों से सुसस्जित 50 मेंबर्स की ज्यूरी टीम ने इसका चुनाव किया और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से बेस्ट कप्तान के खिताब से नवाजा।

और पढ़ें: जब डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने फेंकी 19 नो बॉल, खेल पाया करियर में सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच

इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कॉमेंटेटर डैनी मोरिसन ने भी आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में अपनी पसंद को बताते हुए महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ऊपर रखा। मोरिसन ने धोनी को बेस्ट कप्तान चुनते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों (रोहित-धोनी) में से किसी एक को चुन पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन धोनी के साथ मैदान पर जो समां बंधता है वह उन्हें रोहित से आगे रखता है।

मोरिसन ने कहा, 'चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए धोनी जिस तरह की ऊर्जा और प्रेरणा लेकर मैदान पर आते हैं उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने भारत के लिए जो कुछ भी किया है उसने बहुत कुछ बदल दिया है। हां, बेशक वह अब बूढ़े हो रहे हैं और अंत की कगार पर हैं, लेकिन रोहित के पास अभी समय है। मेरे लिए धोनी जिस तरह का दबाव ले सकते हैं तो वो कोई और नहीं। अंतर्राष्ट्रीय मैचों में विराट कोहली को भी धोनी से दबाव झेलने की कला सीखने की जरूरत है।'

और पढ़ें: युवराज ने बताया 6 छक्के लगाते ही क्यों हुई थी बैट की जांच, कौन था टीम में धोनी का सबसे खास

उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 बार प्लेऑफ का सफर तय किया है और 9 बार फाइनल में पहुंची है। इसमें से वह 3 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। वहीं आईपीएल में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज तक अपने पहले खिताब की तलाश कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपने पहले आईसीसी खिताब का उन्हें इंतजार है।

Story first published: Monday, April 20, 2020, 14:28 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+