VIDEO: बच्चों संग मस्ती कर रहे शिखर धवन का जब हो गया एक्सीडेंट!
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अपने खास अंदाज और लंबे-लंबे चौके छक्के मारने के लिए मशहूर शिखर धवन चाहे मैदान में हों या बाहर लेकिन अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल छू ही लेते हैं। मैदान पर भी जब वो कोई कैच पकड़ते हैं तो एक अलग तरह से जश्न मनाते नजर आते हैं। एशिया कप में अपने बल्ले से सभी के दिलों पर राज करने वाले गब्बर भले ही अब वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच का हिस्सा न हों , लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो डालने वाले धवन ने इस बार अपने एक्सीडेंट का एक वीडियो डाला है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ये भी पढ़ें- पोंजी स्कीम के फेर में दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की मां ने गवां दिए 50 लाख
|
बच्चों संग मस्ती के मूड में गब्बरः
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे धवन अपने बच्चों के साथ मस्ती कर रहे हैं। वह छोटी बेटी के साथ ट्राईसाइकिल पर रेस लगा रहे हैं. इस दौरान शिखर की साइकिल पलट जाती है और वह रोड पर गिर जाते हैं। इसी वीडियों में उनकी बड़ी बेटी स्केटिंग करती नजर आ रही है, जबकि बेटा जोरावर भी मस्ती कर रहा है। धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बच्चों के साथ बच्चे बनने का मजा की कुछ और है।
|
दूसरा वीडियो भी कमाल काः
वहीं इस दूसरे वीडियो में धवन के बेटे जोरावर अपनी बहन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब हो कि धवन की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती है, ऐसे में संभवता यह वीडियो भी वहीं का है।

2012 में आयाश से की थी शादीः
बता दें कि धवन और आयशा मुखर्जी ने 2012 में शादी की थी, वहीं शादी से पहले ही आयाश की रिया और अलीया के रूप में दो बेटियां हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली आयशा और शिखर का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर हैं। गौरतलब हो कि अक्सर छुट्टियों में धवन ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं, वहीं आयशा भी अक्सर मैदान में धवन को चीयर करने आती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- तूफानी शतक के साथ क्रिस गेल ने लिया संन्यास! आखिरी मुकाबले में जड़े इतने छक्के
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
