For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कैसे नो बॉल फेंकने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं जसप्रीत बुमराह, पू्र्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने किया खुलासा

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter
Ind vs Eng 2021 : Monde Zondeki shared his experience to avoid no balls | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने आखिरी दिन जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए 151 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ विराट कोहली की टीम की चारों ओर तारीफ हो रही है। हालांकि भारतीय टीम हेडिंग्ले में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले कुछ दिक्कतों को दूर करके ही मैदान पर वापसी करना चाहेगी। इसमें से सबसे पहली चीज है नो बॉल की समस्या जिसे भारतीय टीम दूर करना चाहेगी, खासतौर से जसप्रीत बुमराह।

लॉर्डस के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह नो बॉल का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ी बनें। लॉर्डस के मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने 16 बार नो बॉल फेंकने का काम किया और पहली पारी में एक ही ओवर में 4 नो बॉल फेंकी और ओवर पूरा करने में 15 मिनट का समय लिया। इस दौरान एंडरसन के सिर पर भी गेंद लगी और उन्हें कनकशन से गुजरना पड़ा।

और पढ़ें: मोंटी पनेसर ने बताया जो रूट को आउट करने का तरीका, जानें कैसे जल्दी जायेंगे पवेलियन

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोंडे जोंडेकि का मानना है कि बुमराह को नो बॉल में सुधार लाने के लिये जल्द ही अपने रन अप में सुधार लाना होगा और इसी के चलते ही वो नो बॉल से छुटकारा पा सकते हैं। सिर्फ वही नहीं रविंद्र जडेजा भी पहली पारी में 2 बार लाइन से आगे निकल गये थे और वहीं दूसरी पारी में जब मोईन अली ने विकेट हासिल किया तो वो गेंद नो बॉल निकली।

इस दौरान जोंडेकि ने अपने रन अप पर काम करने के अनुभव को याद किया और बताया कि कैसे पूरे करियर के दौरान उन्हें रन अप पर काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

और पढ़ें: 'अगर भारत हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं', लॉर्डस की हार के बाद बाले इंग्लैंड के कोच

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि 10 बॉल का ओवर फेंकना काफी कम मौकों पर देखने को मिलता है। क्योंकि यह काफी कम देखने को मिलता है तो आपको अपने रन अप पर काम करना होगा और ऐसा न हो इसके लिये काफी मेहनत करनी होगी। मुझे नही याद कि मेरे पूरे करियर में मैंने कभी 4 नो बॉल फेंकी हो लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि आगे चलकर मुझे रन अप की दिक्कत को दूर करने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ी थी। बुमराह काफी शानदार गेंदबाज हैं और मुझे यकीन है कि वो इसे दूर करने के लिये मेहनत करेंगे।'

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जाना है। आपको बता दें कि लॉर्डस के मैदान पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में जीत हासिल करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि इंग्लैंड की टीम भी जबरदस्त तरीके से वापसी कर सकती है।

Story first published: Thursday, August 19, 2021, 6:17 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+