
अगर हमें छेड़ा तो हम भी नहीं छोड़ेंगे
इसके बाद यह गर्मागर्मी चौथे दिन भी देखने को मिली जब कोहली और एंडरसन के बीच मैदान पर बहस देखने को मिली। हालांकि सब कुछ उस वक्त बर्बाद हो गया जब इंग्लैंड की टीम ने पांचवे दिन खेल से अपनी पकड़ खो दी। जैसे ही बुमराह क्रीज पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उन्हें आउट करने के बजाय एंडरसन का बदला लेने का फैसला किया और शॉर्ट पिच, बाउंसर गेंदों से स्वागत किया। जहां इंग्लिश गेंदबाज बुमराह के पीछे पड़ते नजर आये तो वहीं पर मोहम्मद शमी के साथ भारतीय गेंदबाज ने 89 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारतीय टीम को एक ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया जहां से उसका हारना मुश्किल हो गया, जो कि इस मैच के लिये टर्निंग प्वाइंट साबित हो गया।
सिल्वरवुड ने इसको लेकर कहा कि जब भारत का निचले क्रम का ऑर्डर बैटिंग कर रहा था तो चीजें हाथ से थोड़ी निकल गई और हम इससे सीख चुके हैं। कोच ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर कोई हमारी टीम के खिलाडियों को छेड़ेगा तो हमारे खिलाड़ी भी उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

हमने भारतीय टीम को मुंहतोड़ जवाब दिया
उन्होंने कहा,'एक चीज हम जिससे बिल्कुल नहीं डरते हैं वह है छोटी सी फाइट। उन्होंने हमें धक्का दिया और हमनें उन्हें धक्का दिया, मेरे लिये यही टेस्ट क्रिकेट को महान बनाता है। हम नतीजे से थोड़ा निराश जरूर हैं लेकिन यह एक अद्भुत टेस्ट मैच रहा। इसमें थोड़ी सी आग देखने को मिली और दोनों देश के खिलाड़ियों की भावनायें टकराती नजर आयी।'
सिल्वरवुड ने आगे बात करते हुए कहा कि उनकी टीम ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ आंख से आंख मिलाकर बात की, हालांकि इस दौरान उन्होंने इस बात को माना कि भावनाओं में बहने की वजह से उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकी।

सही दिशा में टीम को करना चाहिये जोश का इस्तेमाल
इतना कहने के बाद कोच ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से इन भावनाओं का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि जब इंग्लिश टीम मैदान पर वापसी करे तो अपने अंदर के जुनून को खो दे।
मीडिया सेशन में बात करते हुए उन्होंने कहा,'भावनायें काफी हावी थी, इसमें कोई शक की बात नहीं है। जाहिर सी बात है कि उन्होंने पहली पारी में जिम्मी को निशाना बनाया और हमने उतनी ही तेजी से जवाबी कार्रवाई की और कोशिश की उन्हें उन्ही की भाषा में जवाब दे सकें। शायद निचले क्रम को देखकर चीजें हमारे हाथ से थोड़ी ज्यादा निकल गई लेकिन हम इससे सीखकर वापसी करेंगे।'


Click it and Unblock the Notifications