मोंटी पनेसर ने बताया जो रूट को आउट करने का तरीका, जानें कैसे जल्दी जायेंगे पवेलियन
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट सेना के लिये सिर्फ एक ही इंग्लिश खिलाड़ी मुश्किल खड़ी करता नजर आ रहा है और वो है इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट जिन्होंने दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में 128.66 की औसत से 386 रन बना लिये हैं। जो रूट ने भारत के खिलाफ अब तक की सीरीज में 2 शतक और एक अर्धशतक लगा चुके है। ऐसे में भारतीय टीम के लिये जो रूट को आउट कर पाना आसान नहीं नजर आ रहा है।
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर ने जो रूट को आउट करने का तरीका बताते हुए कहा कि उन्हें आउट करना है तो आपको 5वें स्टंप की लाइन में गेंदबाजी करनी होगी। इसके साथ ही मोंटी पनेसर ने विराट कोहली के उस प्लान की भी तारीफ की जिसके तहत उन्होंने लॉर्डस टेस्ट की दूसरी पारी में जो रूट का विकेट हासिल किया।
और पढ़ें: महिला IPL के आयोजन में देरी को लेकर BCCI पर भड़की स्मृति मंधाना, दिया बड़ा बयान

पनेसर खेलते हैं अच्छा पुल शॉट
मोंटी पनेसर ने आगे बात करते हुए कहा कि जो रूट काफी अच्छा पुल शॉट खेलते हैं और भारतीय गेंदबाजों को उन्हें शॉर्ट डिलीवरी नहीं फेंकनी चाहिये।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए पनेसर ने कहा,' जो रूट का विकेट हासिल करने का तरीका है कि आप उन्हें 5वें स्टंप पर गेंदबाजी करें। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में उनका विकेट लेने के लिये दूसरी पारी में शानदार प्लान किया। विराट को उनके खिलाफ एक बार फिर से प्लान तैयार करना चाहिये। रूट पुल शॉट काफी अच्छा खेलते हैं तो उन्हें शॉर्ट पिच गेंद नहीं फेंकनी चाहिये।'

क्रीज पर आते ही बुमराह को बनाना होगा दबाव
मोंटी पनेसर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के पास बल्लेबाज पर दबाव बनाने की काबिलियत है। पनेसर का मानना है कि कोहली को एक बार फिर से बुमराह के साथ वैसा ही प्लान तैयार करना चाहिये और जैसे ही रूट मैदान पर आते हैं उनके सामने सिराज या बुमराह में से किसी एक को लगाकर दबाव बनाना चाहिये।
उन्होंने कहा,'रूट के क्रीज पर आते ही विराट को बुमराह को गेंदबाजी के लिये बुला लेना चाहिये। बुमराह और सिराज दोनों के पास बल्लेबाज के ऊपर दबाव बनाने की काबिलियत है। उन्होंने रूट के साथ दूसरी पारी में यही किया और उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।'

जो रूट को आउट करने का क्या है तरीका
पनेसर का मानना है कि भारतीय टीम को जो रूट को परेशान करना चाहिये ताकि वो अपने गेम प्लान में बदलाव कर सकें। इंग्लैंड क्रिकेटर ने अपनी बात को जो रूट का विकेट जल्दी निकालने की स्ट्रेटेजी के साथ खत्म किया और बताया कि कैसे विराट सेना उनका विकेट निकाल सकती है।
उन्होंने कहा,' अगर आप रूट की पॉजिशन में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको उन्हें परेशान करना होगा। वह बल्ले को फ्लो में चलाना चाहते हैं। अगर बल्ला फ्लो में नहीं चलता तो वो अपनी पॉजिशन और गेम प्लान में बदलाव करते हैं। भारत को इसी की दरकार है। यही एक तरीका है जिसके चलते भारतीय टीम जो रूट को जल्दी आउट कर सकती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
