दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जेपी ड्यूमिनी ने क्रिकेट के हर प्रारूप से लिया संन्यास
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जेपी ड्यूमिनी ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूप को अलविदा कहते हुए संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वैसे तो जेपी ड्यूमिनी ने पिछले साल विश्व कप के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उसके बाद से वह फ्रैंचाइजी क्रिकेट में लगातार शिरकत कर रहे थे। जेपी ड्यूमिनी ने विश्व कप के बाद ग्लोबल कनाडा टी20 लीग, और कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आये। हालांकि मानसी सपुर लीग के दूसरे सीजन के दौरान वह चोटिल होकर बाहर हो गये।
और पढ़ेंं: INDvAUS: टिम पेन के चैलेंज पर विराट कोहली ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पिंक बॉल टेस्ट पर जानें क्या बोले
टीम से बाहर होने के बावजूद जेपी ड्यूमिनी ने अपनी टीम पार्ल रॉक्स को जिताने में मदद की, और पहला खिताब दिलाया। वह टीम के साथ मेंटॉर के रूप में जुड़े रहे और पार्ल रॉक्स को उसका पहला खिताब जिताया। कनाडा टी20 लीग के दौरान जेपी ड्यूमिनी को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया तो सीपीएल में ट्राइडेंटस को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: IPL 2020 से बाहर हुआ इतिहास का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, KKR के लिये नहीं खेल पायेंगे मैच

इस वजह से ड्यूमिनी ने लिया संन्यास
लेकिन जेपी ड्यूमिनी को अब लगता है कि वह मैदान पर खेलने से ज्यादा ड्रेसिंग रूम से टीम को फायदा दे सकते हैं। वह साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा कर अगली पीढ़ी को संवारना चाहते हैं।
संन्यास का ऐलान करते हुए ड्यूमिनी ने कहा,'मैं अभी भी काफी क्रिकेट खेल सकता हूं और फ्रैचाइजी से पैसा कमा सकता हूं, लेकिन ऐसा करने पर जीवन में उद्देश्य खत्म हो जाता है। मुझे जीवन में एक नई राह पर चलने से पहले पुरानी राह को छोड़ना ही था, इसीलिये मैंने संन्यास लेने का फैसला किया।'

रिटायरमेंट के बाद यह करना चाहते हैं ड्यूमिनी
अपने उद्देश्य के बारे में बात करते हुए ड्यूमिनी ने कहा कि वह चाहते हैं कि युवाओं को अपने अनुभव के जरिये तैयार कर सकें।
उन्होंने कहा,' मैं हमेशा से ही एक उद्देश्य के लिये खेलना चाहता था, साउथ अफ्रीका के लिये खेलना जीवन के सबसे बड़े उद्देश्यों में से एक था। अब मैं उसी उद्देश्य पर आगे बढ़ते हुए युवा साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर्स के विकास में बढ़ोत्तरी करना चाहता हूं।'

दक्षिण अफ्रीका के लिये ऐसा रहा है करियर
आपको बता दें कि 35 वर्षीय जेपी ड्यूमिनी टी20 में साउथ अफ्रीका के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी20 में 1532 रन बनाये। अपने करियर के दौरान जेपी ने दक्षिण अफ्रीका के लिये 46 टेस्ट, 199 वनडे मैच और 81 टी20 मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
