IPL 2020 से बाहर हुआ इतिहास का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, KKR के लिये नहीं खेल पायेंगे मैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सीजन के लिये हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने वाले प्रवीण तांबे को बीसीसीआई की ओर से बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने नियम को साफ करते हुए कहा है कि सीनियर लेग स्पिनर प्रवीण तांबे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 सीजन में नहीं खेल पायेंगे। बीसीसीआई के इस नियम के चलते न सिर्फ प्रवीण तांबे को बल्कि कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम को भी बड़ा झटका लगा है।
और पढ़ें: IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा वनडे सीरीज का विजेता, यह खिलाड़ी होगा अहम
कोलकाता की टीम ने इस सीजन अपने सीनियर स्पिनर पीयूष चावला को रिलीज किया है और उनकी जगह पर प्रवीण तांबे को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था।
और पढ़ें: INDvAUS: ऋषभ पंत को लेकर बार-बार सवाल पूछने पर भड़के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, पत्रकार को डांटा

इस वजह से प्रवीण तांबे हुए आईपीएल से बाहर
बीसीसीआई की ओर से आईपीएल में खेलने सें बैन करने के चलते अब केकेआर के पास एक स्पिन गेंदबाज कम हो गया है, जिसके बाद यह देखना होगा कि केकेआर उनकी जगह किसे मौका देती है।
दरअसल प्रवीण तांबे ने हाल ही में यूएई में आयोजित हुई टी-10 लीग में बिना बीसीसीआई की एनओसी लिये भाग लिया था। बीसीसीआई के नियम के अनुसार कोई भी भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकता। अगर वह ऐसा करता है तो उस पर बोर्ड की ओर से आयोजित किये गये लीग और टूर्नामेंट में बैन लग जाता है और वह इसमें शामिल नहीं हो सकता।

प्रवीण तांबे पर जाने क्या बोले बीसीसीआई अधिकारी
बीसीसीआई अधिकारी ने प्रवीण तांबे के खेलने को लेकर साफ किया कि चूंकि वह टी-10 लीग में खेल चुके हैं इसलिए वह आईपीएल 2020 में नहीं खेल पाएंगे।
अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई का नियम साफ तौर पर यह कहता है कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में खेलेंगे या फिर वह इससे दूर रहें और अन्य देशों की लीगों में खेलें। उनका नाम टी-10 लीग में भेजना और अब उन्हें आईपीएल का हिस्सा बनाना साफ तौर पर बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ होगा। इसलिए वह नहीं खेल सकते।'

आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं प्रवीण तांबे
पिछले महीने हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान केकेआर से जुड़ने वाले प्रवीण तांबे ने आईपीएल में कोलकाता के ही खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। वह 2013 में पहली बार आईपीएल खेले थे। वह तब 41 साल के थे और डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।
प्रवीण तांबे अभी तक आईपीएल में 33 मैचों में 28 विकेट ले चुके हैं। अगर वह इस आईपीएल में केकेआर के लिये खेल पाते तो आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बन जाते। आईपीएल का आगामी सीजन 29 मार्च से शुरू हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
