जानें क्यों स्टीव स्मिथ पर बरसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान, लगाया टिम पेन की अनदेखी का आरोप
नई दिल्ली। एडिलेड के मैदान पर भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया लेकिन बावजूद इसके मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिससे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल नाराज हो गये हैं। दरअसल मैच के चौथे दिन एक वक्त ऐसा भी आया जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर फील्डिंग में बदलाव करते नजर आये। इस बात से इयान चैपल नाराज हो गये और उन्होंने स्टीव स्मिथ पर टिम पेन को मैदान पर बेईज्जत करने का आरोप लगाया। चैपल ने कहा कि स्मिथ को फील्डिंग सजाने में उतना मशरूफ नहीं होना चाहिये था जितना वो सोमवार को नजर आ रहे थे।
और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali: खिताब जीत कर्नाटक ने बनाये बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, देखें आंकड़े
इयान चैपल ने स्टीव स्मिथ पर टिम पेन की कप्तानी की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेन ने मैदान पर जो फील्डिंग लगाई थी उसे स्मिथ लगातार बदल रहे थे,यह पहली बार नहीं है वह अक्सर ऐसा करते रहते हैं।
चैपल ने 'मैक्वायरी स्पोर्ट्स रेडियो' से कहा, 'मैं इस बात को लेकर आपको आश्वस्त करता हूं कि स्टीव स्मिथ जिस तरह से फील्डिंग में बदलाव कर रहे थे, उनका निर्देश देना कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं आ रहा था।'
और पढ़ें: T20: इस खिलाड़ी ने 13 गेंद में झटके 6 विकेट, नहीं दिया एक भी रन, दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
उन्होंने कहा, 'स्मिथ ने टिम पेन के साथ बात की, वह पेन से ऑफ साइड में फील्डर की जगह बदलने की बात कर रहे थे, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि पेन ने उन्हें स्मिथ के मुताबिक फील्डर बदला। तब स्मिथ बदलने लगे, मुझे यह पसंद नहीं आया।'
और पढ़ें: AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, लगातार दूसरी बार पारी से हराया
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ बॉल टैंपिरिंग विवाद से पहले तक टीम की कमान संभाल रहे थे लेकिन इस विवाद के बाद वह न तो टीम के सदस्य रहे और न ही कप्तान। 1 साल बाद में वह टीम में शामिल तो कर लिये गये लेकिन कप्तानी पर 2 साल का प्रतिबंध लागू है। ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
