SA vs ENG: एंडरसन के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिये सीरीज की पहली गेंद पर इतिहास रचने के बाद उनके साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। साल 2019 के अंत के साथ ही क्रिकेट के एक दशक का अंत होने जा रहा है और इस दशक के अंत से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस दशक में अपने 400 टेस्ट विकेट पूरे कर लिये हैं। इंग्लैंड के लिये यह दिग्गज गेंदबाज इस दशक में 400 टेस्ट विकेट पूरा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं।
और पढ़ें: 2nd Test, AUS vs NZ: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, स्मिथ ने ग्रैग चैपल को पछाड़ा
स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले उन्हीं के हमवतन जेम्स एंडरसन ने यह कारनामा किया था। इंग्लैंड के इन दोनों खिलाड़ियों ने इस दशक में 400 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर पहले टेस्ट मैच के दौरान यह मील का पत्थर छुआ।
और पढ़ें: SA vs ENG: 2019 खत्म होने से पहले जेम्स एंडरसन ने बनाया 9-9-9 का ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

डुप्लेसिस को आउट कर इस खास क्लब में शामिल हुए ब्रॉड
स्टुअर्ट ब्रॉड ने पारी के 37वें ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 29 रनों पर जो रूट के हाथों कैच कराकर आउट किया और खुद इस क्लब में शामिल हो गये। करते हुए खुद को इस क्लब में शामिल किया।

दशक की इस खास लिस्ट में अश्विन भी हैं शामिल
दशक में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नॉथन लॉयन 376 टेस्ट विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं चौथे नंबर पर श्रीलंका के रंगना हेराथ 363 टेस्ट विकेट के साथ काबिज हैं। जबकि भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 362 टेस्ट विकेट के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर काबिज हैं।

ब्रॉड और सैम करन के नाम रहा मैच का पहला दिन
गौरतलब है कि टेस्ट मैच का पहला दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम रहा। स्पिनर सैम करन ने दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट चटकाये, बावजूद इसके क्विंटन डि कॉक ने 95 रन की अहम पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को छोटे स्कोर पर सिमटने से बचा लिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड के लिये सैम करन के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

पहले मैच में ब्रॉड को मिला था सिर्फ 1 विकेट
आपको बता दें कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिसंबर 2007 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था और ब्रॉड को केवल 1 विकेट ही मिला था। उनके नाम इससे पहले 134 टेस्ट मैचों में कुल 471 विकेट दर्ज थे। उन्होंने अब तक करियर में 121 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जिनमें कुल 178 विकेट झटके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
