
आखिर क्या है अड़चन?
पिछले महीने पूर्व डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और डीडीसीए में गुटबाजी का आरोप लगाया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है और नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने की जरूरत है।
इस पद के लिये गौतम गंभीर की उम्मीदवारी पर विनोद तिहारा ने कहा, ‘दिल्ली क्रिकेट की सेवा के लिए उनका स्वागत है लेकिन वह अध्यक्ष तभी बन सकते हैं जब सांसद के रूप में इस्तीफा दें।'
डीडीसीए सचिव विनोद तिहारा ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये अतिरिक्त समय मांगते हुए इसे फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। वह चाहते हैं कि इसे दिल्ली विधानसभा चुनावों के साथ ही करा दिया जाये।

चुनाव कराने के लिये अतिरिक्त समय की मांग
विनोद तिहारा ने यह भी कहा कि इतनी जल्दी अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं कराये जा सकते इसलिए हमने लोकपाल दीपक वर्मा से अतिरिक्त समय की मांग की है।
उन्होंने कहा, ‘हमने लोकपाल दीपक वर्मा से अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। वैसे तो यह चुनाव जनवरी के अंत में होने हैं लेकिन हमने मांग की है कि इसे फरवरी में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाये।'

सालाना बैठक में हुई थी मार-पीट, तिहारा ने कहा- एक हफ्ते में होगी कार्रवाई
गौरतलब है कि रविवार को हुई डीडीसीए की सालाना बैठक में मार-पीट का मामला सामने आया था। खुद गौतम गंभीर ने इसका वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसमें कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मुद्दे पर बात करते हुए विनोद तिहारा ने कड़ी कार्रवाई करने की बात की है।
उन्होंने कहा, ‘डीडीसीए एजीएम के दौरान उत्पात मचाने वालों के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
आपको बता दें कि रविवार को हुई एसजीएम के दौरान संयुक्त सचिव राजन मनचंदा और मकसूद आलम के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया था। इसमें मकसूद आलम ने राजन मनचंदा को थप्पड़ मारा। गौतम गंभीर ने सौरव गांगुली से डीडीसीए को विलय कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।


Click it and Unblock the Notifications
