For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गंभीर ने की 'भविष्यवाणी', वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी ये चार टीमें

नई दिल्ली। गाैतम गंभीर(Gautam Gambhir) भले ही क्रिकेट छोड़ राजनीति में कूद गए हों, लेकिन उनकी खेल के प्रति अभी भी रूचि बनी हुई है। गंभीर भारत के लिए 2007 टी20 और 2011 का विश्व कप(ICC World Cup 2019) जीतने का गाैरव हासिल कर चुके हैं। गंभीर ने इस बार के विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। गंभीर के अनुसार भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने उन टीमों के नाम लिए जो यहां तक पहुंचेंगी।

ये 3 टीमें जा सकती हैं सेमीफाइनल में

ये 3 टीमें जा सकती हैं सेमीफाइनल में

गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'भारत मेरी चारों सेमीफाइनल टीमो में से एक है। लेकिन इसके लिए कप्तान विराट कोहली की तीव्रता बहुत मायने रखती है। बाकि तीन सेमीफाइनलिस्ट टीमो में गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चुना है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विश्वकप खिताबों पर कब्जा किया है और टीम इस समय अच्छे फॉर्म में है क्योंकि उन्होने अपनी आखिरी दो वनडे सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया के केस में मैं तेज हो जाता हूं इसके पिछे जस्टिन लैंगर की कोचिंग कौशलता है। जितना कोच के रुप में मैं लैंगर को जानता हूं, मुझे लगता है उनका प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है।"

VIDEO : जब युजवेंद्र चहल को रवि शास्त्री ने कहा, 'मैं तो अभी भी जवान हूं'

मॉर्गन का भाग्य दिलाएगा सफलता

मॉर्गन का भाग्य दिलाएगा सफलता

गंभीर ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमों के बारे में भी जिक्र किया। गंभीर ने लिखा, " इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ समय में शानदार क्रिकेट खेला है और इंग्लिश परिस्थितिया उन्हें सूट करती है। अगर मैदान पर गर्मी रहते है तो उनके बल्लेबाजी के लिए तैयार है। अगर मौसम ऐसा नही है, तो उनके गेंदबाज फायदा उठा सकते है। इंग्लैंड इस बार ट्राॅफी को उठा सकते है। मैंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए इयोन मॉर्गन के साथ काम किया है। उनका अच्छा भाग्य और कड़ी मेहनत उनको सफलता दिलाएगी। इंग्लैंड की सुंदर नई जर्सी केवल मॉर्गन मैजिक को बढ़ाएगी।"

अफगानिस्तान को बताया बच्चा

अफगानिस्तान को बताया बच्चा

वहीं गंभीर ने अफगानिस्तान विश्व कप का बच्चा बताया है। उनका कहना है कि अफगानिस्तान विश्व क्रिकेट में बच्चे है, आप समझ रहे है ना मैं क्या कह रहा हूं। उनके लिए, क्रिकेट पहचान प्रदान करता है, यह उन्हें एक उद्देश्य देता है और सबसे ऊपर यह उन्हें गर्व देता है। वे निश्चित रूप से इसे नहीं जीतेंगे, लेकिन उनकी उपस्थिति हमारे क्षेत्र को आशा प्रदान करती है। बता दें कि विश्व इंग्लैंड में करवाया जा रहा है। फाइनल मैच 14 जुलाई को होगा और इंग्लैंड इसे पहली बार हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

क्रिकेट के 'मक्का' में विराट कोहली को मिला बड़ा सम्मान, पूरे देश को हुआ गर्व

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 15:05 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+