'सबसे कमजोर टीम है श्रीलंका, कोई भी रणजी टीम हरा सकती है'
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया है। विदेशी धरती पर पहली बार भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतते हुए क्लीन स्वीप किया है। पूरी सीरीज में श्रीलंका ने कहीं भी संघर्ष नहीं किया। तीनों मैचों में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे घुटने टेंक दिए।
इसे भी पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका: श्रीलंका को पारी व 171 रनों से हराकर भारत ने रचा इतिहास
नतीजा भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने आखिरी मैच में श्रीलंका को पारी व 171 रनों से हराया। पिछले महीने वे जिम्बाब्वे जैसी रैंकिंग में बेहद नीचे वाली टीम के सामने भी जूझती नजर आई श्रीलंका नंबर वन टीम इंडिया के सामने कहीं भी नहीं टिकी।
इसे भी पढ़ेंः- कोहली की कप्तानी में कमाल कर रहे हैं अश्विन, लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वर्तमान में श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा, "अगर इमानदारी से कहूं, तो इस समय श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की सबसे कमजोर टीम है। मेरे अनुसार वर्तमान में श्रीलंका को कोई भी रणजी टीम आसानी से हरा सकती है।" उन्होंने कहा, "टीम इंडिया मौजूदा समय में शानदार टीम है। मगर विराट कोहली की टीम को अभी और बड़ी चुनौती से गुजरना होगा। अगर सच कहूं, तो भारतीय टीम की परीक्षा अभी और बाकी है।" गावस्कर ने उम्मीद की कि श्रीलंका टीम अपनी गलतियों से सीखेगी और अपने खेल को बेहतर बनाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
