Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली की कप्तानी में कमाल कर रहे हैं अश्विन, लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

पल्लेकल। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया है। विदेशी धरती पर पहली बार भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतते हुए क्लीन स्वीप किया है। भारत की इस जीत में पूरी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर पर गेंदबाजों ने, जिसकी बदौलत श्रीलंका तीसरे दिन ही धराशायी हो गई। भारत की ओर से मैच में स्पिनर आर अश्विन ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। वहीं अपना दूसरे टेस्ट मैच खेल रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के खाते में 5 और मोहम्मद शमी के खाते में भी 5 विकेट आए।

पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका: श्रीलंका को पारी व 171 रनों से हराकर भारत ने रचा इतिहास

इस पूरी सीरीज में वैसे तो कई रिकॉर्ड बने लेकिन आज हम आपको आईसीसी नंबर दो गेंदबाज आर अश्विन के एक शानदार रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। दरअसल 6 विकेट लेने के साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकटों की संख्या 292 रन ली। इसी के साथ अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मैकडरमोट के 291 विकटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पढ़ेंः- जो कोई न कर सका वो कोहली ने कर दिखाया, श्रीलंका को सफाया कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि महान गेंदबाज मैकडरमोट ने 71 मैचों में 291 विकेट लिए थे। वहीं अश्विन ने 52 मैचों में 292 विकेट ले लिए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो अश्विन का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। 292 विकेटों के साथ अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अश्विन 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

यही नहीं अश्विन किसी एक भारतीय कप्तान के अंडर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दरअसल विराट कोहली की कप्तानी में अश्विन ने 28 टेस्ट खेलते हुए अबतक 174 विकेट लिए हैं। इससे पहले हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी में 177 टेस्ट विकेट लिए थे वहीं अनिल कुंबले ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में 179 टेस्ट विकेट झटके थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+