IPL Auction 2020: नीलामी के बाद जानें कैसी दिख रही है मुंबई की पलटन, सबसे महंगा रहा यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को क्रिस लिन की खरीदारी के साथ नीलामी का आगाज किया। आईपीएल 2013 के लिये कोलकाता में हुई नीलामी कि शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन के नाम के साथ हुई जिसे कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। नीलामी से पहले मुंबई की टीम के पास 7 खिलाड़ियों की जगह बाकी थी और पर्स में 13.05 करोड़ रुपय बाकी थे, हालांकि मुंबई ने नीलामी में सिर्फ 6 खिलाड़ियों को खरीदा जबकि उसके पास 1.95 करोड़ रुपये बाकी थे। मुंबई की टीम 5 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती थी लेकिन उसने 4 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों पर दांव लगाया।
और पढ़ें: IPL Auction 2020: सिर्फ 22 खिलाड़ियों के साथ खिताब की रेस में उतरेगी दिल्ली, देखें कैसी है टीम
नीलामी से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थी कि इस खिलाड़ी के पीछे कई टीमें जा सकती हैं, यहां तक की उनकी पिछली टीम केकेआर भी एक बार फिर उनके लिये लड़ती हुई नजर आ सकती है। हालांकि ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने इसी कीमत पर खरीदा।
मुंबई के लिये यह काफी रियायत भरा सौदा रहा जिसके बाद उसने नाथन कुल्टर नाइल पर बड़ा दाव खेले और एक करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 8 करोड़ में खरीदा।
और पढ़ें: IPL Auction 2020: KKR ने खरीदा आईपीएल का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, कभी टीम के खिलाफ ली थी हैट्रिक
मुंबई ने अपने पर्स से 10 करोड़ सिर्फ 2 खिलाड़ियों के पीछे खर्च किये थे बावजूद इसके वह 4 भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ 1.10 करोड़ में खरीदने मे कामयाब रही। इनमें से 3 खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में शिरकत करते नजर आयेंगे।
इस बार नीलामी में मुंबई इंडियंस ने जिन खिलाड़ियों को खरीदा
| खिलाड़ी | देश | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
| क्रिस लिन | ऑस्ट्रेलिया | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| नाथन कुल्टर नाइल | ऑस्ट्रेलिया | 1 करोड़ | 8 करोड़ |
| मोहसिन खान | भारत | 20 लाख | 20 लाख |
| दिग्विजय देशमुख | भारत | 20 लाख | 20 लाख |
| राजकुमार बलवंत राय सिंह | भारत | 20 लाख | 20 लाख |
| सौरभ तिवारी | भारत | 50 लाख | 50 लाख |
और पढ़ें: IPL Auction 2020: सीजन की सबसे कम प्लेयर्स वाली टीम बनी आरसीबी, जानें नीलामी के बाद क्या है हाल
मुंबई इंडियंस
प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, शेरफन रदरफर्ड, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, आदित्य तारे, इशान किशन, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैकलेनगन, क्विंटन डी कॉक, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
