विराट कोहली ने रचा एक और इतिहास, Forbes की इस लिस्ट में टॉप करने वाले पहले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। दुनिया भर में अपने नाम का परचम लहराने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। दुनिया भर की मशहूर हस्तियों का रिकॉर्ड रखने वाली फोर्ब्स ने भारतीय सेलिब्रिटीज के 100 नामों की लिस्ट जारी की है। इसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के दिग्गज स्टार शामिल हैं। इस लिस्ट में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
वहीं फॉर्ब्स की इस लिस्ट में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है और वो अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: करोड़ों में बिके इन खिलाड़ियों को शायद ही मिले खेलने का मौका, जानें क्या है कारण
फॉर्ब्स की इस लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पांचवा और नौंवा स्थान हासिल हुआ है। वहीं दूसरी ओर हिटमैन रोहित शर्मा टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए हैं।
गौरतलब है कि फॉर्ब्स की ओर से जारी इस रिपोर्ट में सेलिब्रिटी की रैंकिंग उनकी कुल कमाई और सोशल मीडिया के फेम कोशेंट के आधार पर तय की जाती है। फोर्ब्स के अनुसार, विराट कोहली (Virat Kohli) की कमाई उनकी मैच फीस, बीसीसीआई के साथ उनके अनुबंध और सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम के स्पॉन्सर्ड पोस्ट से मिलती है। इसी कारण उन्हें इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल हुआ है।
और पढ़ें: मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के
बाकी क्रिकेटरों की बात करें तो इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का नाम भी शामिल है। महिला क्रिकेटरों में मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का नाम भी इस सूची में शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
