Asia Cup 2018: जब मुकाबले से ज्यादा इन फैन्स और खिलाड़ियों की 'महानता' ने जीता दिल

नई दिल्ली। दो टीमें जब मैदान में आमने-सामने होती हैं तो हर खिलाड़ी से लेकर हर खेल प्रंशसक तक बस यही चाहता है कि किसी भी तरह से उसकी टीम इस मुकाबले को जीते और धमाल मचाए। अपने प्रदर्शन से हर खिलाड़ी फैंस का दिल जीतना चाहता है, मैदान पर कारनामे की इबारत लिखकर वो लोगों के दिल में घर करना चाहता है,वहीं, फैंस जब स्टेडियम में अपने चहेते खिलाड़ियों को देखते हैं तो वो उनके हौसलों को बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। एशिया कप 2018 के मुकाबले में इससे कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जिसने न सिर्फ खेल की महत्ता को बढ़ाया बल्कि ये साबित किया कि खेल हर देश, मजहब से बड़ा होता है, वो विपक्षी टीम से नफरत नहीं बल्कि उनसे प्यार करना सिखाता है। इस सीरीज में भले ही भारत ने अपनी बादशाहत कायम रखकर अपनी मजबूती एक बार फिर जताई हो लेकिन इन खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने लोगों का दिल जीत लिया। आइए आपको रूबरू करवाते हैं ऐसे ही कुछ वाकयों से.....

ये भी पढ़ें-VIDEO : अफगानिस्तान से टाई हुआ मैच तो रोने लगा यह नन्हा फैन, भुवनेश्वर कुमार ने कॉल कर मनाया

जब यूजी ने उस्मान के जूते का फीता बांधकर जीता दिलः

जब यूजी ने उस्मान के जूते का फीता बांधकर जीता दिलः

भारत-पाक के बीच सियासी तल्खियों से भला कौन वाकिफ नहीं है, दोनों देश के बीच चल रहे इस सियासी मनमुटाव का असर खेल पर भी दिखता है। इस एशिया कप में जब दोनों टीमें मैदान में थी तो एक बार फिर गजब का रोमांच देखने को मिला, हालांकि दोनों ही मुकाबलों में भारत ने पाक को पटखनी दी वहीं युजी चहल ने इस दौरे पर लोगों का दिल जीतक लिया। पाक के साथ हुए पहले मुकाबले में पाक के उस्मान को विकेटों के बीच भागते हुए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने युजवेंद्र चहल से मदद मांगी। चहल ने बिना किसी हिचकिचाहट के पाकिस्तानी बल्लेबाज की मदद की और उनके जूते का फीता बांध दिया। इस वाकये ने सभी का दिल जीत लिया था।

पाकिस्तान के चाचा शिकागो ने भारत की जर्सी पहन कर मचाया धमालः

पाकिस्तान के चाचा शिकागो ने भारत की जर्सी पहन कर मचाया धमालः

इस सीरीज में चाचा शिकागो ने सभी के दिलों को छुआ, उन्होंने सचिन के फैन को अपने खर्चे पर दुबई पहुंचाया और फिर जब पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में हाकर बाहर हो गया तो उसके बाद भी चाचा का क्रिकेट प्रेम नहीं कम हुआ और उन्होंने भारत की जर्सी पहनकर भारत को फाइनल मुकाबले में जमकर सपोर्ट किया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा रही है।

जब पाकिस्तान के इस प्रशंसक ने गाया भारत का राष्ट्रगानः

एशिया कप 2018 में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर हर खेल प्रशंसक उत्सुक दिख रहा था। वहीं जब ये मुकाबला शुरू हुआ तो करोड़ों लोगों की निगाहें मैदान पर अटकीं नजर आईं। वहीं इस मुकाबले की शुरुआत से पहले जब दोनों देश राष्ट्रगान के लिए आए तो दर्शकों मे एक अजब सा उत्साह देखने को मिला, कोई भारत माता की जय के नारे लगा रहा था तो कोई पाकिस्तान जिंदाबाद के । हालांकि जब भारत का जन गण मन बजा तो हर भारतीय प्रशंसक सावधान की मुद्रा में अपनी अस्मिता, अपने प्रतीक राष्ट्रगान को गुनगुनाते हुए दिखा। वहीं इस भीड़ में एक पाकिस्तानी फैंस ने भी भारत का राष्ट्रगान पूरी शिद्दत के साथ गाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

शोएब ने जब पोंछे आफताब के आंसूः

हर खिलाड़ी अपने देश के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है। इस सीरीज में जब पाक-अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ तो बेहद करीबी मुकाबले में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस इस हार के बाद आफताब के आंसू निकल पड़े, जिसको देख शोएब मलिक उनके पास पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया।

नन्हे सरदार ने जीता सभी का दिलः

क्रिकेट का खुमार ही लोगों पर कुछ ऐसा है कि वो हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला भारत-अफगान के मैच में भी जब मुकाबला टाई हुआ तो नन्हा सरदार अपने आंसू नहीं रोक सका। हालांकि इसके बाद अफगान और भारत के कई खिलाड़ियों ने उनका हौसला बढ़ाया इस दृश्य ने भी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: वो कुछ खास मुकाबले और पारियां जिसने इस टूर्नामेंट को बना दिया यादगार

Story first published: Saturday, September 29, 2018, 16:33 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+