Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब पार्थिव पटेल को मैथ्यू हेडेन ने दी थी घूंसा मारने की धमकी, जानें क्या थी कहानी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। जिसके चलते लॉकडाउन का पालन कर रहे खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और फैन्स के साथ अपने करियर के खट्टे और मीठे पलों को साझा कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का भी नाम है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन के साथ अपने एक पुराने किस्से को साझा किया है जिसमें दिग्गज कंगारू खिलाड़ी ने पार्थिव पटेल को घूंसा मारने की धमकी दी थी।

और पढ़ें: धोनी के करीबी दोस्त का 'माही' के संन्यास पर खुलासा, जानें कब तक खेलेंगे क्रिकेट

रेडियो स्टेशन फीवर की ओर से आयोजित किये गये '100 घंटे 100 स्टार्स' के कार्यक्रम में भाग लेते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने ब्रिस्बेन में हुए इस वाक्ये के बारे में सुनाया।

और पढ़ें: 'न्यूजीलैंड में जीतने की पूरी कोशिश नहीं की', आशीष नेहरा ने विराट की कप्तानी पर उठाये सवाल

मैथ्यू हेडेन ने दी थी घूंसा मारने की धमकी

मैथ्यू हेडेन ने दी थी घूंसा मारने की धमकी

'100 घंटे 100 स्टार्स' में बात करते हुए पार्थिव पटेल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी ब्रिस्बेन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने उन्हें घूंसा मारने तक की धमकी दे दी थी।

उन्होंने कहा, 'हम ब्रिस्बेन में खेल रहे थे, हेडन उस मैच में शतक लगा चुके थे। इसके बाद इरफान पठान ने उन्हें आउट किया। वह इससे काफी नाखुश नजर आए। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जब वह पविलियन लौट रहे थे तो मैंने उनकी तरफ देखकर 'हू हू' किया।'

हेडेन की धमकी पर पार्थिव ने कहा सॉरी

हेडेन की धमकी पर पार्थिव ने कहा सॉरी

भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके पार्थिव पटेल ने बताया कि इसके बाद जब वह ड्रिंक्स ब्रेक के बाद वापस पवेलियन लौट रहे थे तो हेडेन ने उन्हें घूंसा मारने की बात कही थी जिसके बाद उन्होंने हेडेन से सॉरी कहा।

उन्होंने कहा, 'वह ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े थे। उन्होंने मुझसे कहा कि यदि मैंने दोबारा ऐसा किया, तो वह मेरे मुंह पर एक घूंसा लगाएंगे। मैंने उनसे सॉरी कहा लेकिन वह बिना कुछ कहे चले गए।'

आईपीएल के चलते भारतीय खिलाड़ियों के करीब हुए ऑस्ट्रेलियाई

आईपीएल के चलते भारतीय खिलाड़ियों के करीब हुए ऑस्ट्रेलियाई

इस कार्यक्रम के दौरान ही पार्थिव ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर काफी अलग होती है। इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल को भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच नजदीकियां लाने में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया।

इस दौरान पार्थिव ने यह भी कहा कि धोनी के युग में उनका खेलना किसी तरह का दुर्भाग्य नहीं है।

उन्होंने कहा, 'मैं उनसे पहले से भारतीय टीम में खेल रहा था और मुझे कई मौके मिले। धोनी इसलिए टीम में आए, क्योंकि मैं अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा था। मैं कुछ सीरीज में अच्छा नहीं खेला, जिसके बाद मुझे ड्रॉप कर दिया गया था।'

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 14:07 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+