Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी के संन्यास पर केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बताया- कब कहें अलविदा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से लगातार मैदान से दूर रहे हैं। फैन्स के साथ सभी खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने करियर का आखिरी वनडे विश्व कप खेल रहे हैं तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि वो उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं बीता। विश्व कप के बाद सभी को उम्मीद थी कि धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे हालांकि अभी तक उन्होंने इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2020 के साथ ही एमएस धोनी की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते फिलहाल यह टूर्नामेंट अनिश्चितकालीन समय तक के लिये टाल दिया गया है। जिसके बाद से फैन्स समेत कई पूर्व खिलाड़ी धोनी को संन्यास लेने की सलाह दे चुके हैं।

और पढ़ें: स्मृति मंधाना ने बताया कैसे शुरु हो सकता है महिला आईपीएल, BCCI कर रहा प्लान

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी धोनी के संन्यास के लेकर अपना बयान दिया है। उनका मानना है कि धोनी के संन्यास लेने का फैसला सिर्फ और सिर्फ उनका अपना होना चाहिये।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है जो काम महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है, वो काफी सरहानीय है। इसलिए सिर्फ धोनी को अधिकार है कि वह अपने संन्यास के बारे में क्या सोचते हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी और को उनके संन्यास के बारे में बात करनी चाहिए।'

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर सौरव गांगुली ने दिया जवाब, बताया नामुमकिन

इस बीच केविन पीटरसन ने एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट का बेस्ट कप्तान बताते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने कितने झंडे गाड़े हैं।

उन्होंने कहा, 'बेस्ट कप्तान की बात आती है, तो धोनी के अलावा किसी और को चुनना काफी मुश्किल है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय टीम की कप्तानी और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए क्या किया है।'

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का वो रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन, एक ही दिन में बनाये थे 721 रन

आपको बता दें कि धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 को अपना पहला मैच खेला था जिसके बाद से वह भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे मैच और 98 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 टेस्ट रन, 50.6 की औसत से 10773 वनडे रन और 37.60 की औसत से 1617 टी20 रन बनाये हुए हैं।

Story first published: Saturday, May 16, 2020, 14:48 [IST]
Other articles published on May 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+