For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 में आखिरी बार मेगा ऑक्शन करायेगा बीसीसीआई, जानें कब हो सकती है नीलामी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग के 15वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसको लेकर मंगलवार (30 नवंबर) को आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत फैन्स को काफी हैरान करने वाले फैसले देखने को मिले हैं। ऐसे में जब खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जमा हो गई है तो अब फैन्स की निगाहें आईपीएल 2022 के लिये आयोजित किये जाने वाले मेगा ऑक्शन पर होगी। अप्रैल 2022 में प्रस्तावित इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये फिलहाल मेगा ऑक्शन की तारीख तय नहीं की गई है, हालांकि रिपोर्ट के अनुसार यह आईपीएल के इतिहास में आखिरी बार होगा जब खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन आयोजित किया जायेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2022 के लिये खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आयोजन दिसंबर के आखिरी या फिर जनवरी के पहले हफ्ते के दौरान कराया जायेगा। मंगलवार को टीमों की ओर से रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब बीसीसीआई मेगा ऑक्शन की प्रक्रिया में जुटा है, वहीं पर 5 दिसंबर तक आईपीएल 2022 में जुड़ रही दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को प्री ऑक्शन खरीददारी की जानकारी देनी होगी।

और पढ़ें: IPL 2022 की नीलामी से पहले राजस्थान ने क्यों किया आर्चर-स्टोक्स को रिलीज, संगाकारा ने बताया कारण

बीसीसीआई ने अक्टूबर में दो नई टीमों की बोली लगाई थी जिसके तहत सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद तो वहीं पर आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ की फ्रैंचाइजी को खरीदा था। बोर्ड ने जहां 8 टीमों को ऑक्शन से पहले अधिकतम 4 खिलाड़ी (ज्यादा से ज्यादा 2 विदेशी) रिटेन करने की छूट दी थी तो वहीं पर नॉन रिटेन किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट में से 3 खिलाड़ियों को 2 नई टीम में शामिल करने की छूट दी गई है। इसमें अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें अधिकतम एक विदेशी खिलाड़ी को खरीद सकती हैं।

ऐसे में आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीख का ऐलान 5 दिसंबर के बाद ही किया जा सकता है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जाने वाली आईपीएल 2022 की नीलामी दिसंबर के आखिरी हफ्ते या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में की जायेगी। इससे पहले आईपीएल के आयोजन को लेकर भी रिपोर्ट आयी थी कि इसका आयोजन अप्रैल 2022 के पहले हफ्ते से शुरू होकर जून 2022 के पहले हफ्ते तक किया जायेगा।

और पढ़ें: जानें किस नियम के चलते राहुल-राशिद पर मंडरा रहा IPL 2022 से बैन होने का खतरा

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के सीनियर रिपोर्टर के श्रीनिवास राव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मेगा ऑक्शन को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों के लिये आयोजित किया जाने वाले मेगा ऑक्शन इस टूर्नामेंट के इतिहास का आखिरी मेगा ऑक्शन होने वाला है।

उन्होंने लिखा,'बंपर ऐलान: यह आईपीएल के इतिहास का आखिरी मेगा ऑक्शन होने वाला है, इसके बाद फ्रैंचाइजियों को अपना खुद का इकोसिस्टम तैयार करने पर मेहनत करनी होगी, इसके बाद एक लंबे समय तक कोई मेगा ऑक्शन नहीं होगा (शायद कभी नहीं)..वैसे भी नीलामी अपनी तय समयसीमा से काफी आगे निकल चुकी है।'

गौरतलब है कि अगर इस रिपोर्ट को मानें तो बीसीसीआई आने वाले समय में आईपीएल के मेगा ऑक्शन पर रोक लगाकर सिर्फ ट्रॉन्सफर, छोटे ऑक्शन और नये करार की मंजूरी दे सकता है, जैसा कि फुटबॉल लीग में देखने को मिलता है। अगर आईपीएल इस मॉडल को अपना लेता है तो सभी फ्रैंचाइजियां जो अपना इकोसिस्टम तैयार करेंगी वह लंबे समय के लिये कारगर साबित होगा।

Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 17:40 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+