For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 की नीलामी से पहले राजस्थान ने क्यों किया आर्चर-स्टोक्स को रिलीज, संगाकारा ने बताया कारण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये मंगलवार (30 नवंबर) को सभी फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट को जारी कर दिया है। बीसीसीआई ने दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग के लिये इस साल राइट टू रिटेन नियम को खारिज कर दिया था और फ्रैंचाइजियों को अधिकतम 4 खिलाड़ी (जिसमें 2 विदेशी) ही रिटेन करने की छूट दी थी। ऐसे में फ्रैंचाइजियों के लिये यह बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा था कि वो किस खिलाड़ी को रिटेन करे और किसे रिलीज, हालांकि जब 30 नवंबर को टीमों ने रिटेन किये जाने वाले खिलाड़ियों का नाम जमा कराया तो कई ऐसे फैसले सामने आये जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

और पढ़ें: जानें किस नियम के चलते राहुल-राशिद पर मंडरा रहा IPL 2022 से बैन होने का खतरा

आईपीएल के पहले सीजन में विजेता रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी अपने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी की जिसने फैन्स को हैरान नहीं बल्कि झटका दिया। राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2022 के लिये संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़) और यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) को रिटेन किया है। हालांकि राजस्थान की टीम ने अपने दो सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को रिटेन न करके सभी को हैरान किया है।

और पढ़ें: IPL 2022: इरफान पठान ने RCB में ग्लेन मैक्सवेल के रोल पर दिया बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं बनाना चाहिये कप्तान

मुश्किल था दोनों को रिलीज करने का फैसला

मुश्किल था दोनों को रिलीज करने का फैसला

इंग्लैंड की टीम के लिये खेलने वाले इन दोनों दिग्गजों को लेकर माना जा रहा था कि आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम जिन खिलाड़ियों का नाम रिटेन करने के बारे में सोचेगी उसमें इन दोनों का नाम सबसे ऊपर होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब इसको लेकर राजस्थान रॉयल्स की टीम के निदेशक कुमार संगाकारा ने दोनों खिलाड़ियों को टीम से न जोड़ने के पीछे की वजह बतायी है।

कुमार संगाकारा ने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी किये जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो में बात करते हुए बताया कि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को टीम में शामिल न किये जाने के हैरान करने के पीछे के फैसले का कारण बताते हुए जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मैच विनर खिलाड़ियों में से एक बताया।

इस वजह से करना पड़ा रिलीज

इस वजह से करना पड़ा रिलीज

कुमार संगाकारा ने इस वीडियो में पहले दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है और बाद में उन्हे टीम से रिलीज किये जाने का कारण बताया है। उन्होंने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को टीम से रिलीज करने के फैसले को सबसे मुश्किल बताया है।

उन्होंने कहा,'यह काफी मुश्किल फैसला रहा, वो दोनों मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मैंने लंबे समय में बेन स्टोक्स जैसा दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी देखा है जो कि निश्चित रूप से ही मैच विनर हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिये पहले भी कई मौकों पर यह कर चुके हैं। वह खुद से पहले टीम के बारे में सोचते हैं और लीडरशिप में भी अहम रोल अदा करते हैं। ऐसा ही जोफ्रा ऑर्चर के साथ भी रहा जो कि टी20 क्रिकेट में सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, लेकिन रिटेंशन से पहले हमें यह सोचना पड़ा कि टूर्नामेंट के दौरान कौन सा खिलाड़ी ज्यादा उपलब्ध रह सकता है। उम्मीद है कि यह खिलाड़ी हमारी मजबूरी को समझेंगे और हमारे फैसले के पीछे के कारणों पर विचार करेंगे। खिलाड़ी के तौर पर उनका निराश होना बनता है लेकिन फ्रैंचाइजी के तौर पर हमें हर आयाम पर विचार करना पड़ता है।'

राजस्थान के लिये क्यों सही है यह फैसला

राजस्थान के लिये क्यों सही है यह फैसला

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले सके थे और पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये थे। जहां पर जोफ्रा आर्चर जनवरी से कोहनी की चोट से परेशान नजर आ रहे थे, तो वहीं पर बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स के लिये एक मैच खेला लेकिन एक कैच लेते हुए अपना हाथ चोटिल करा बैठे और पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये। वहीं जब दूसरे लेग का आगाज हुआ तो बेन स्टोक्स ने मानसिक हेल्थ का हवाला देते हुए अनिश्चितकाल तक आराम करने का फैसला किया और यूएई में खेले गये लेग में भी हिस्सा नहीं लिया। इतना ही नहीं एशेज के लिये इंग्लैंड की टीम में वापसी करने की ओर देख रहे बेन स्टोक्स एक बार फिर चोटिल हो गये हैं और पहले दो मैचों में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि एक फ्रैंचाइजी के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का यह फैसला बिल्कुल सही नजर आता है। अगर आप पिछले 2 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2020 में सिर्फ 8 मैच खेलकर 285 रन बनाये और 2 विकेट चटकाये हैं। वहीं 2021 में वो सिर्फ एक ही मैच खेल पाये थे जिसमें उन्हें फिंगर इंजरी हो गई और वो फिर बाहर हो गये। वहीं पर जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2020 में 14 मैच में 14 विकेट हासिल किये थे जबकि आईपीएल 2021 में एक भी मैच नहीं खेले। ऐसे में राजस्थान की टीम उन प्लेयर्स पर दांव लगाना चाहेगी जो उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा दे सके।

Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 17:02 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+