For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी फैन्स ने भारत पर लगाया फिक्सिंग का आरोप, हरभजन ने दिया ऐसा जवाब की बंद हुई बोलती

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही जिसके चलते उसे अपने पहले दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। पहले दो मैचों में मिली हार के चलते भारतीय टीम के लिये सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल जरूर हो गई लेकिन उसने अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अपने नेट रन रेट को सबसे बेहतर कर लिया है, ताकि न्यूजीलैंड की टीम को अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ता है तो भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बस एक जीत की दरकार रह जाये। भारतीय टीम ने जहां अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी तो वहीं पर स्कॉटलैंड की टीम को 81 गेंद पहले हराया।

और पढ़ें: IND VS SCT: महज 39 गेंदों में मैच जीत भारत ने रचा इतिहास, दुबई में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

भारतीय टीम की वापसी से जहां विराट सेना के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार नजर आती हैं, तो वहीं पर पाकिस्तान के फैन्स को उनका यह प्रदर्शन पसंद नहीं आया है। पाकिस्तान के फैन्स ने भारत की लगातार बेहतरीन जीत के बाद बीसीसीआई पर टी20 विश्वकप के मैच फिक्स करने के आरोप लगाने शुरू कर दिये और कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये भारत ने मैच फिक्स किये हैं।

और पढ़ें: IND vs SCT: चहल को पीछे छोड़ जसप्रीत बुमराह निकले सबसे आगे, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

हरभजन ने याद दिलाया पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का इतिहास

हरभजन ने याद दिलाया पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का इतिहास

पाकिस्तान फैन्स ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई ट्वीट किये जो कि कुछ देर में ही ट्रेंड करने लगा। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को पाकिस्तान फैन्स का यह अंदाज पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसको लेकर जमकर लताड़ लगाई है। हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी फैन्स को उनके क्रिकेटर्स के बारे में याद दिलाते हुए ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा,'हम सब ने इस बात को माना कि पाकिस्तान ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है और हर किसी ने भारत के खिलाफ उनके अच्छे प्रदर्शन की भी तारीफ की जिसमें उन्होंने हमें हराया। इसके लिये उन्हें ढेर सारी बधाइयां, लेकिन जैसे ही आप दुरव्यवहार करना शुरू कर देते हो और दावा करते हो कि अगर आप जीतो तो अच्छा क्रिकेट है और अगर हम जीते तो उस पर शक करो और उसे बेइमानी या फिक्स करार दो तो गलत है। हम सभी फिक्सिंग के मामले में आपके क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं।'

भारत के खिलाफ मिली जीत को पचा नहीं पा रहे हैं पाकिस्तानी फैन्स

भारत के खिलाफ मिली जीत को पचा नहीं पा रहे हैं पाकिस्तानी फैन्स

हरभजन सिंह ने आगे बात करते हुए पाकिस्तान के फैन्स को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली विश्वकप जीत का जश्न मनाने के लिये कहा और ऐसे बेकार के आरोपों पर समय बर्बाद करने से बचें।

उन्होंने कहा,'पाकिस्तान के फैन्स भारत के खिलाफ मिली अपनी पहली जीत को पचा नहीं पा रहे हैं जो उन्हें विश्वकप में कई सालों के इंतजार के बाद मिली है। अपनी बात कहने और सवाल पूछने का एक तरीका होता है लेकिन पाकिस्तानी फैन्स का हमारे खिलाफ ऐसे संगीन आरोप लगाना और राशिद खान के खिलाफ ऐसी बातें करना काफी शर्मनाक और नीचता दर्शाता है।'

अफगानी खिलाड़ियों पर लगाये संगीन आरोप

अफगानी खिलाड़ियों पर लगाये संगीन आरोप

गौरतलब है कि टी20 विश्वकप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम के लिये भारत के सामने बेहद खराब दिन बीता, जहां पर उसे 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि असल परेशानी तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के फैन्स ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिये वह जानबूझकरक हारे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान के कुछ फैन्स ने तो आरोप लगाने की हद पार करते हुए यह भी आरोप लगाया कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने करार बचाने के लिये भारत को इतनी बड़ी जीत हासिल करने में मदद की।

आपको बता दें कि टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के हाथोंं भारत की हार के बाद हरभजन सिंह और मोहम्मद आमिर के बीच सोशल मीडिया पर तीखी झड़प देखने को मिली थी, जिसमें आमिर की गलतबयानी पर हरभजन ने उनके मैच फिक्सिंग के दिनों की याद दिलाई।

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 16:52 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+