For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SCT: चहल को पीछे छोड़ जसप्रीत बुमराह निकले सबसे आगे, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/ Wisden

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के 37वें मैच में भारतीय टीम अपना चौथा मैच खेलने उतरी है, जहां पर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे कप्तान विराट कोहली को इस टूर्नामेंट में पहली बार टॉस में जीत मिली। कप्तान कोहली ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खिलाफ खेले गये इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपने बॉलर्स के दम पर पूरी स्कॉटलैंड की टीम को महज 17.4 ओवर्स में 85 रन के स्कोर पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिये इस मैच में बुमराह-शमी की जोड़ी के साथ ही अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया।

भारतीय टीम के लिये इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से विकेट लेने की शुरुआत करते हुए अपने पहले ही ओवर में काइल कोएत्जर को बोल्ड मारा और बिना कोई रन दिये मेडेन विकेट ओवर फेंका। वहीं 18वें ओवर में बुमराह ने मार्क वॉट को बोल्ड मारकर स्कॉटलैंड की पारी को आगे बढ़ने से रोक दिया और पूरी टीम महज 85 रन पर सिमट गई।

और पढ़ें: IND vs SCT: विराट कोहली के मास्टरस्ट्रोक में फंसी स्कॉटलैंड, सेमीफाइनल के लिये कितनी गेंदों में जीत की जरूरत

बुमराह ने मार्क वॉट का विकेट लेते ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जसप्रीत बुमराह के कुल विकेटों की संख्या 64 हो गई है और उन्होंने इस मामले में लेफ्ट आर्म स्पिनर युजवेंद्र चहल (63) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं टी20 विश्वकप के जरिये 4 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट चटकाया और 55 विकेट के साथ वो तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।

इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडेन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनके मेडेन ओवर्स की संख्या 8 हो गई है। वहीं इस फेहरिस्त में श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान 6-6 ओवर्स के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: 'IPL के चलते बर्बाद हो जायेगा टेस्ट क्रिकेट', 10 टीमों के आने से नाराज हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

गौरतलब है कि अगर भारतीय टीम को इस मैच में अपने नेट रन रेट को अफगानिस्तान से बेहतर करना है तो उसे महज 7.1 ओवर्स में 86 रन बनाने होंगे। वहीं अगर उसे न्यूजीलैंड के नेट रन रेट से आगे निकलना है तो मैच को 8.5 ओवर्स में खत्म करना होगा। आपको बता दें कि अगर भारतीय टीम मैच को 11 ओवर्स से ज्यादा समय में खत्म करती है तो उसका नेट रन रेट +1.000 के करीब ही जा पायेगा।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 21:30 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+