For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND VS SCT: महज 39 गेंदों में मैच जीत भारत ने रचा इतिहास, दुबई में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के 37वें मैच में भारतीय टीम की दुबई के मैदान पर वापसी हुई जहां पर उसने अपने चौथे मुकाबले में स्कॉटलैंड का सामना किया। भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गये इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पूरी स्कॉटलैंड की टीम को महज 17.4 ओवर्स में 85 रन पर समेट दिया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस स्कोर को महज 39 गेंदों में हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है और उसने अफगानिस्तान को पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें: IND vs SCT: चहल को पीछे छोड़ जसप्रीत बुमराह निकले सबसे आगे, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के लिये पहले दो मैच में मिली हार के बाद सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन जो समीकरण है उसके तहत क्वालिफाई करने के लिये नेट रन रेट में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर होने की जरूरत थी। भारतीय टीम ने महज 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को 6.3 ओवर्स में हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत हासिल कर ली और अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मैच में अफगानी टीम की जीत की प्रार्थना करनी है।

और पढ़ें: IND vs SCT: विराट कोहली के मास्टरस्ट्रोक में फंसी स्कॉटलैंड, सेमीफाइनल के लिये कितनी गेंदों में जीत की जरूरत

नेट रन रेट में अफगानिस्तान को पछाड़ा

नेट रन रेट में अफगानिस्तान को पछाड़ा

न्यूजीलैंड की टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर 6 अंक बटोर लिये हैं और अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करती है तो 8 अंक के साथ क्वालिफाई कर जायेगी। हालांकि अफगानिस्तान की टीम के जीतने के बाद 3 टीमें 6 अंक तक पहुंच जायेंगी। अगर थ्री वे टॉय होता है तो नेट रन रेट खेल में आ जायेगा। नेट रन रेट की बात करें तो इस मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम सबसे ऊपर काबिज थी तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पायदान पर थी। ऐसे में भारत को अफगानिस्तान की टीम से बेहतर नेट रन रेट करने के लिये महज 43 गेंदों में जीत की दरकार थी जबकि न्यूजीलैंड से बेहतर करने के लिये 8.5 ओवर्स में जीत की दरकार थी। भारत के लिये केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया और महज 5 ओवर्स में 70 रनों की साझेदारी कर डाली और मैच को महज 39 गेंदों में खत्म कर नेट रन रेट को सबसे बेहतर कर दिया है। अब भारतीय टीम ने अपने सेमीफाइनल के समीकरण किस्मत के भरोसे छोड़ा हुआ है।

भारत ने हासिल की टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत

भारत ने हासिल की टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम ने इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टी20 क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 81 गेंद पहले जीत हासिल की जो कि उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने यूएई की टीम के खिलाफ साल 2016 में मीरपुर के मैदान पर 59 गेंद पहले जीत हासिल की थी। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 41 गेंद पहले मिली जीत उसकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इतना ही नहीं टी20 विश्वकप में सबसे बड़ी जीत के मामले में भारतीय टीम ने अपना नाम दर्ज करा लिया है और गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई है।

टी20 विश्वकप में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीमों की बात करें तो श्रीलंका का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने साल 2014 में नीदरलैंडस के खिलाफ 90 गेंद पहले जीत हासिल की थी। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे पायदान पर है जिसने एक दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ 82 गेंद पहले जीत हासिल की। श्रीलंका की टीम ने इस साल नीदरलैंडस के खिलाफ 77 गेंद पहले जीत हासिल कर इस फेहरिस्त में चौथा पायदान अपने नाम किया था।

नाम किया पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

नाम किया पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिये इस मैच में रोहित शर्मा ने 16 गेंदों का सामना कर 5 चौके और एक छक्का लगाकर 30 रनों की पारी खेली तो वहीं पर केएल राहुल ने टी20 विश्वकप 2021 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने महज 18 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और इस टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जोस बटलर ने उनसे पहले 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वहीं केएल राहुल ने टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, इस फेहरिस्त में युवराज सिंह 12 गेंदों के साथ सबसे ऊपर काबिज हैं।

रोहित शर्मा और केएल राहुल की आतिशी पारी के चलते भारत ने पावरप्ले के अंदर 2 विकेट खोकर 82 रन जोड़ लिये और टी20 क्रिकेट में अपने सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में 2 विकेट खोकर 78 रन जोड़े थे और वही उनका सबसे बड़ा स्कोर था। वहीं विश्वकप के इतिहास में भारत की ओर से बनाया गया यह स्कोर पावरप्ले में बनाया गया 5वां सबसे बड़ा स्कोर है।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 22:19 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+