पालघर मॉब लिंचिंग पर इरफान-गंभीर समेत कई खिलाड़ियों में भी आक्रोश, जानें किसने क्या कहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच महाराष्ट्र के पालघर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर मशहूर हस्तियां तक इस निर्मम घटना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया लिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़े के 2 साधुओं की उनके ड्राइवर सहित 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं तो वहीं कई लोग इस शर्मनाक घटना पर दुख जता रहे हैं।
और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये अपने खास बल्ले को नीलाम कर रहे हैं मुश्फिकुर रहीम
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान, गौतम गंभीर समेत कई खिलाड़ियों ने घटना पर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए दुख जताया है।
और पढ़ें: लक्ष्मण के बाद अब गावस्कर ने उठाये विजडन अवॉर्डस पर सवाल, रोहित का नाम नहीं होने पर लताड़ा
|
भयानक और बर्बर है पालघर मॉब लिंचिंग
इरफान पठान ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि इस घटना का वीडियो काफी भयानक और डराने वाला है।
उन्होंने लिखा,' पालघर मॉब लिंचिंग की तस्वीरें देखकर काफी दुख हुआ, यह मंजर बहुत बर्बर और भयानक है। बेहद शर्मनाक।'
|
इंसान के भेष में चल रहे जानवरों की सबसे खतरनाक करतूत
वहीं टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इस मुद्दे को अमानवीय, बार्बरिक, क्रूर बताया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा,' इंसान की खाल में घूम रहे जानवरों की ओर से किया गया सबसे अधिक अमानवीय, बार्बरिक और क्रूर काम है यह। इन लोगों ने 3 जिंदगियां खत्म कर दी और 70 साल के एक बुजुर्ग की अर्जी को भी नहीं सुना। लोगों में बस नफरत और बेशर्मी ही बाकी रह गई है।'
|
क्या सोयी हुई है उद्धव सरकार
भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहलवान बबीता फोगाट ने भी इस मुद्दे की निंदा करते हुए महाराष्ट्र सरकार को घेरा है।
उन्होंने लिखा,'महाराष्ट्र के पालघर में संतों की पीट पीट कर हत्या.. वह भी पुलिस के सामने। उद्धव ठाकरे सरकार कहां सोई हुई है। शर्म आनी चाहिए। सारे दोषी कैमरे के सामने हैं। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।'
|
पुलिस ने कर लिया है सभी आरोपियों को गिरफ्तार
गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 9 नाबालिगों समेत करीब 100 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुद्दे का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के साथ ही लोगों ने इस पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
आपको बता दें कि यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
