For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हर्शेल गिब्स ने कश्मीर प्रीमियर लीग के मुद्दे पर फिर BCCI को घेरा, कहा- खेल में राजनीति नहीं पसंद

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और उसके सचिव जय शाह पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया था कि बीसीसीआई उन्हें कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने से रोक रहा है। कश्मीर प्रीमियर लीग के शुरू हो जाने के तीन दिन बाद इस खिलाड़ी ने एक बार फिर से इन आरोपों को लेकर बात की है और बताया है कि उन्हें बीसीसीआई की ओर से लीग में भाग लेने को लेकर किस तरह की धमकियां मिल रही थी।

गिब्स ने इस बात करते हुए कहा कि कश्मीर प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में उन्हें न खेलने देने के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से किया गया दखल काफी दुखद और निराशाजनक रहा है। कश्मीर प्रीमियर लीग में अपनी भागीदारी पर बात करते हुए गिब्स ने बताया कि कैसे खेल और राजनीति को एक दूसरे से दूर रखना चाहिये।

और पढ़ें: लॉर्डस में शतक ठोंक केएल राहुल ने तोड़ा चेतन चौहान-श्रीकांत का रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

गिब्स ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा ही दुनिया की अलग-अलग जगहों पर जाकर बिना किसी दखल के क्रिकेट खेलना पसंद किया है। इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका में राजनीति के खेलों में दखल के बाद की हालत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी राजनीति खेल में दखल देती है तो खेल पर बुरा असर पड़ता है।

क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह बेहद निराशाजनक चीज देखने को मिली थी क्योंकि मैंने कई बार भारत में काम किया है और मेरे बहुत सारे दोस्त भारतीय हैं। ऐसे में उनका निकलकर आना और मुझे खेलने से रोकने के लिये धमकाना कि अगर मैं शामिल होता हूं तो मुझे भारत में एंट्री नहीं मिलेगी यह काफी निराशाजनक है। मुझे कभी भी खेल में राजनीति पसंद नहीं आई है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट में भी काफी राजनीति देखने को मिलती है। यह देखकर काफी बुरा लगता है जब खेल में राजनीति देखने को मिलती है।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे अनलकी कप्तान बने कोहली, तोड़ा धोनी का शर्मनाक रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पीओके के मुजफ्फराबाद में खेली जा रही कश्मीर प्रीमियर लीग को उसके पहले संस्करण में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लीग को पहले 3 दिन के अंदर ही 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस दौरान गिब्स ने मुजफ्फराबाद की खूबसूरती के बारे में भी बात की उसे स्विटजरलैंड बताया। उन्होंने कहा कि लीग में काफी रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा,'यह बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर खेलने का मौका मिलना काफी शानदार है। यह लीग के लिये पहला संस्करण है। पहली बार खेली जा रही किसी नई लीग का हिस्सा बनना अच्छा है। केपीएल की लोकेशन और वेन्यू काफी शानदार है। मुझे लगता है कि यहां पर आयोजित किये जा रहे सभी मैच काफी रोमांचक हो रहे हैं। इससे बेहतर लीग को शुरुआत नहींं मिल सकती। टी20 क्रिकेट पूरी तरह से मनोरंजन के लिये जाना जाता है और जिस तरह से इसे शुरुआत मिली है वह बेहद शानदार है।'

Story first published: Friday, August 13, 2021, 17:12 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+