For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सगाई के बाद नताशा की फैमिली से मिले हार्दिक, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

नई दिल्ली: नए साल के दिन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई करने वाली एक्टर और डांसर नतासा स्टेनकोविक पांड्या के साथ डिनर के लिए बाहर गई हैं। इस दौरान नतासा के साथ उनके माता-पिता भी थे। नतासा और हार्दिक सोमवार रात को मुंबई के एक उपनगरीय रेस्तरां में स्पॉट किए गए थे।

नतासा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने कैमरे की ओर देखते हुए हार्दिक के साथ एक फोटो ली है। फोटो में नतासा ने हार्दिक के सीने पर अपना सिर रखा हुआ है। उन्होंने अपने प्रशंसकों और दोस्तों को "हैप्पी ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस" की शुभकामनाएं दीं और लिखा "अपने पूरे दिल से प्रभु पर भरोसा रखें और अपनी विचारों पर झुकें नहीं।"

आर्थोडॉक्स क्रिसमस की बधाई दी

आर्थोडॉक्स क्रिसमस की बधाई दी

दोनों के चर्चे पिछले कई महिनों से चल रहे थे, लेकिन अब नए साल के माैके पर इस जोड़ी ने ऐलान कर दिया कि वो सदा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। क्रिकटरों का बाॅलीवुड एक्ट्रेस पर दिल हारना कोई नई बात नहीं। पांड्या से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, हरभजन सिंह, युवराज सिंह विराट कोहली और मनीष पांडे बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपना दिल हार बैठे हैं।

लैंगर के बिना भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए कौन है नया हेड कोच

नतासा के माता-पिता के साथ नजर आए पांड्या

नतासा के माता-पिता के साथ नजर आए पांड्या

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी रिंग दिखा रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ हार्दिक ने लिखा, मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।'' पांड्या ने तनाशा को बीच में क्रूज की सैर करते हुए प्रपोस किया। क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स हार्दिक पांड्या को सगाई करने पर बधाईयां दे रहे हैं। नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया।

सगाई के साथ हुई थी साल की शुरुआत

सगाई के साथ हुई थी साल की शुरुआत

पांड्या ने रिलेशनशिप को लेकर उस समय खुलासा किया जब उन्होंने 31 दिसंबर को नताशा का हाथ थामते हुए तस्वीर शेयर की थी। यहां से ही पांड्या ने साफ कर दिया कि वो नताशा को अपना हमसफर मान चुके हैं। पांड्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, ''मेरे फायरवर्क के साथ नए साल की शुरुआत।''

टिम पेन ने भारतीय पेस अटैक को बताया हर मामले में ऑस्ट्रेलिया जितना अच्छा

कोहली ने जब दी थी हैरानी भरी प्रतिक्रिया

कोहली ने जब दी थी हैरानी भरी प्रतिक्रिया

हार्दिक की ओर से इस रिश्ते पर आधिकारिक पुष्टी होने के बाद उनकी टीम के साथियों सहित कप्तान विराट कोहली ने भी बधाई दी है। दूसरों की तरह, ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली को भी हार्दिक पांड्या ने इस घोषणा के साथ आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने 26 वर्षीय हार्दिक को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बधाई H (हार्दिक पांड्या) क्या सुखद आश्चर्य है। आपको लोगों को आने वाले अच्छे समय के लिए शुभकामनाएं। गॉड ब्लैस।"

नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं

नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं

नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। powered by Rubicon Project एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

IND vs SL: अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बुमराह और चहल के बीच मुकाबला

2014 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थीं। तभी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने एक महीने बिग बाॅस के घर में रहकर अपनी अदाओं के बल पर अपने फैंस की संख्या बढ़ा ली। इंस्टाग्राम पर नताशा के फोलोअर्स की संख्या 9 लाख से भी ज्यादा है। उन्होंने 2019 में अपनी वेब सीरीज की शुरुआत भी की। नताशा ने 'द हॉलिडे' नामक एक सीरीज में सारा की भूमिका निभाई, जिसमें जाहर शर्मा भी थे। वह डांस शो 'नच बलिए 9' में भी एक प्रतियोगी रही हैं।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 15:23 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+