Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऋषभ पंत समेत 7 खिलाड़ियों को टॉम मूडी ने बताया T20 का बेस्ट बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन

नई दिल्ली। क्रिकेट के लगभग 143 साल के इतिहास में हमें खेल के प्रारूप से लेकर खिलाड़ियों के खेलने के तरीके तक में कई तरह के बदलाव देखने को मिले। जब पहली बार वनडे क्रिकेट खेला गया तो शायद ही किसी ने सोचा था कि आने वाले समय में यह प्रारूप इस खेल का सबसे मुख्य प्रारूप बन जायेगा। हालांकि टी20 प्रारूप के आने के बाद से टेस्ट और वनडे दोनों के अस्तित्व पर ही खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। शुरुआत में इस प्रारूप को भले ही उतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली हो लेकिन समय के साथ ही जैसे-जैसे आईसीसी ने बाकी प्रारूपों और इसके बीच बैलेंस बनाने के लिये कदम उठाये वैसे-वैसे इस प्रारूप को भी उसकी जगह मिलती नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच रह चुके टॉम मूडी ने इस प्रारूप के 7 बेस्ट बल्लेबाजों के बारे में बताया है जो कि इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ हैं। टॉम मूडी ने इयान बिशप और फ्रैडी वाइल्ट के होस्टेड शो 'द पिच साइड एक्सपर्ट' में शिरकत करते हुए इन 7 खिलाड़ियों को चुना और बताया कि किस तरह से वह इन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के लिये भेजना पसंद करेंगे।

और पढ़ें: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान खान, 600 रु के चलते छोड़ा खेल

टॉम मूडी ने कहा,' मैं अपनी बेस्ट टी20 टीम के लिये रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को बतौर ओपनर शामिल करूंगा। रोहित शर्मा ने लंबे समय तक पारी की शुरुआत करके खुद को साबित किया है कि वह एक मैच विनर रहे हैं, और इस जोड़ी के साथ लेफ्ट -राइट हैंड संयोजन भी देखने को मिलेगा।'

उन्होंने टीम में आगे 3 नंबर के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली को चुना और 4 नंबर पर उनके साथी के रूप में एबीडिविलियर्स को। इसके साथ ही मूडी ने कहा कि यह दोनों ही खिलाड़ी इन स्थान पर बेहतरीन खेल दिखाते हैं। ऐसे में टीम की जरूरत के हिसाब से यह दोनों अपने स्थान का बदलाव भी कर सकते हैं।

और पढ़ें: Video: जब जसप्रीत बुमराह ने महज 20 गेंद में ठोंके 42 रन, वायरल हो रही मैच जिताऊ पारी

टॉम मूडी ने टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत का चयन किया जो कि 5वें स्थान पर बल्लेबाजी भी करेंगे। छठे नंबर पर बतौर फिनिशर जोस बटलर को टीम में शामिल करते हुए मूडी ने कहा कि यह दोनों ही खिलाड़ी मैच को पलटने की कला जानते हैं। जोस बटलर कीपिंग के साथ अच्छी फील्डिंग भी करते हैं।

और पढ़ें: विकेट के पीछे धोनी की जगह लेना आसान नहीं, रहता हैं काफी दबाव: केएल राहुल

वहीं टीम में आखिरी बल्लेबाज के रूप में टॉम मूडी ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को चुना जो कि टी20 प्रारूप में अपने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने में सफल रहे हैं।

Story first published: Thursday, April 30, 2020, 14:29 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+