For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के हसन अली को ऐसे हुआ था हरियाणवी लड़की शामिया से प्यार, तय हुई शादी की तारीख

Pakistani Bowler Hasan Ali to marry Indian Girl | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली अपनी शादी को लेकर भारत में जितनी चर्चाएं पा रहे हैं उतनी शायद ही उन्होंने पाई हैं। इसका कारण यह है कि हर कोई भारत और पाकिस्तान के बीच के इस लव कनेक्शन को जानने का उत्सुक है। हसन और हरियाणवी लड़की शामिया आरजू के बीच का रिश्ता जब से खबरों में आया है तब से एक हॉट टॉपिक की तरह छाया हुआ है। यहीं नहीं, जब अटकलों का दौर तेज हो गया तो हसन को खुद ही ट्विटर पर आकर सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने बताया था कि अभी दोनों परिवार के लोगों के बीच मुलाकात होनी बाकी है।

20 अगस्त को हसन की हो जाएंगी शामिया

20 अगस्त को हसन की हो जाएंगी शामिया

हालांकि अब सभी अफवाहें और लीक खबरें सच साबित हो चुकी हैं और हसन अली हरियाणा की लड़की शामिया आरजू के साथ वैवाहिक बंधन में 20 अगस्त को बंधने जा रहे हैं। यह विवाह दुबई में होगा। शामिया अमीरात एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर हैं और दुबई में ही रहती हैं। जबकि उनके परिवार के सदस्य हरियाणा के नूंह में रहते हैं। इस शादी के पक्का होते ही लोगों में शामिया के प्रति जानने की उत्सुकता पैदा हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कोई क्रिकेट द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। लेकिन यह भी सच है कि प्यार किसी सीमारेखा को नहीं ना जानता है और ना ही मानता है।

एयरोनॉटिक्स की डिग्री और इंग्लैंड में पढ़ाई

एयरोनॉटिक्स की डिग्री और इंग्लैंड में पढ़ाई

जहीर अब्बास, मोहसिन खान, शोएब मलिक के बाद अब हसन अली भारतीय लड़की के साथ शादी करने जा रहे हैं। भारत और पाक के बीच चर्चित हस्तियों के बीच वैवाहिक संबंध हमेशा उत्सुकता पैदा करने वाले होते हैं। शामिया ने मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिक्स की डिग्री ली है और इंग्लैंड में भी पढ़ाई की है। मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली शामिया नई दिल्ली से संबंध रखती हैं और उनका परिवार भी यहीं पर रहता है।

एक शब्द की वजह से 3 महीने के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल से बैन हुए लियोन मेसी

ऐसे परवान चढ़ा प्यार-

ऐसे परवान चढ़ा प्यार-

हसन अली और शामिया की मुलाकात एक साल पहले दुबई में हुई थी और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ती गई। हसन अली ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया- मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया, जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली। हसन ने इस दौरान इस शादी के कई पहलुओं पर बात की।

शादी के बाद यहां पर रहेंगी शामिया आरजू

शादी के बाद यहां पर रहेंगी शामिया आरजू

हसन ने बताया- हमारे परिवार एक सिंपल समारोह करना चाहते थे, लेकिन अब मीडिया में इसकी खबरें आ गईं हैं तो मैंने इसे आधिकारिक करने का फैसला किया, ताकि शादी को लेकर अटकलेबाजी नहीं हो।' इस दौरान हसन ने यह भी बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी उनकी गृहनगर गुजरांवाला में ही रहेंगी। गौरतलब है कि हसन का गृहनगर गुजरावांला है और यही से उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की है। अली पाकिस्तान टीम में हालिया विश्व कप का हिस्सा थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है।

विराट कोहली ने बताया मेसी और रोनाल्डो में कौन है सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+