शमी के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट तो हसीन जहां ने BCCI पर उठाया यह सवाल
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी माैजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज हैं। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भी उनकी जगह पक्की है। लेकिन इससे पहले शमी के लिए एक बड़ी समस्या आ गई है, जिसका बीज उन्हीं की पत्नी हसीन जहां ने बोया है। दरअसल, शमी पर दहेज उत्पीड़न और याैन उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दायर हो चुकी है। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल दहेज उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। अब ठीक विश्व कप से पहले शमी पर जब फिर से कार्रवाई बैठने की उम्मीद जागी तो हसीन जहां ने इसपर खुशी जताई साथ ही बीसीसीआई पर सवाल उठाना शुरू कर दिए।

BCCI पर उठाया सवाल
हसीन ने कहा, "मुझे खुशी है कि आखिरकार शमी के खिलाफ एक चार्जशीट दायर की गई। मैं पुलिस को धन्यवाद देता हूं, मैंने बीसीसीआई को एक पत्र भी लिखा था, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। बता दें कि बीसीसीआई ने शमी पर खुद जांच बैठाई और पाया की वो बेकसूर हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए टीम में शामिल कर लिया, लेकिन हसीन जहां शमी के खिलाफ न्याय की गुहार लगाती रही। टीओआई से बात करते हुए, हसीन ने अदालत द्वारा इस कदम को उसके लिए राहत की संज्ञा दी।
VIDEO: जानलेवा शाॅट रोकने के चक्कर में जबड़ा तुड़वा बैठा ये आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

मेरा हुआ था बलात्कार
हसीन ने कहा, "पुलिस ने मेरी शिकायत को स्वीकार किया है। ऐसे समय में जब वह (शमी) अच्छे फॉर्म में हैं और देश उनके लिए मजबूत है, इस बीच मेरा समर्थन करने के लिए मैं कोलकाता पुलिस और बंगाल प्रशासन की ऋणी हूं। हालांकि, मैंने यह साबित करने के लिए सभी सबूत दिए थे कि मेरे साथ बलात्कार किया गया था और मुझे मारने का प्रयास किया गया था। उम्मीद है, आगे की जांच पूरी सच्चाई स्थापित करेगी। मुझे भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा।"

22 जून को है पेशी
बता दें कि हसीन जहां ने अलीपुर अदालत में एक याचिका भी दायर की थी जिसमें शमी से प्रति माह 7 लाख रुपए की मांग की गई थी। अदालत ने उनकी बेटी के नाम पर 80,000 रुपए आवंटित करते हुए भी याचिका स्वीकार कर ली। शमी भारतीय टीम का एक हिस्सा अहम हिस्सा हैं, जिन्होंने नई दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला स्टेडियम में पांचवें और अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया की भूमिका निभाई थी। जबकि उन्हें इंग्लैंड में विश्व कप के लिए भारत के दस्ते का एक अभिन्न अंग माना जा रहा है। दहेज मामले में उनकी सुनवाई 22 जून के लिए निर्धारित की गई है, पर उस समय शमी विश्व कप में भाग ले रहे होंगे। ऐसे में उन्हें बीच में कोई मैच छोड़कर भारत आना पड़ सकता है जिस कारण टीम को भी नुकसान पहुंचेगा।
IPL से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, करोड़ों में बिके 2 युवा खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
