युवी-भुवनेश्वर के आगे नहीं चले गंभीर के शेर, KKR हारा, हैदराबाद जीता
नई दिल्ली। इस पूरे सत्र में सबसे ज्यादा अगर किसी टीम की चर्चा हुई तो वो है केकेआर यानी कि कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसके कप्तान गौतम गंभीर ने इस पूरे टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बैटिंग करके अपने आलचोकों के गाल पर जोरदार तमाचा मारा है लेकिन शानदार खेल के बावजूद बुधवार को शाहरूख की केकेआर हैदराबाद को हरा नहीं पायी और आईपीएल 9 से बाहर हो गई।
तो कुणाल पांडया के हिट स्ट्रोक के पीछे कारण युवी हैं?
जी हां दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुए बुधवार के एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 रनों से हरा कर दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि मैच में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में कोलकाता 20 ओवरों में केवल आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।
Ipl 9: गंभीर ने तोड़ा रैना का सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड
इस जीत के हीरो रहे बॉलर भुवनेश्वर कुमार और युवराज सिंह, भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट लिए तो वहीं युवी की शानदार बैटिंग और फिल्डिंग के बदौलत सनराइजर्स ने नाइट राइडर्स के सफर को खत्म किया। युवराज सिंह ने 30 गेंदों में 40 रन बनाये जो कि टीम की जीत का अहम हिस्सा रहे।
अब इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई हैं, जहां वह शुक्रवार को गुजरात लायंस के खिलाफ फाइनल में जगह बनाने उतरेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

