रैना, पठान के बाद अब कैफ ने भी उठाये चयन समिति पर सवाल, विराट कोहली को दी नसीहत
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में पूर्व खिलाड़ियों समेत भारतीयय टीम में वापसी की राह देखने वाले कई खिलाड़ियों ने भारतीय चयन समिति के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किये हैं। इसमें मुख्य रूप से सीनियर लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा, पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव चैट के दौरान भारतीय चयन समिति के टीम सेलेक्शन के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा और कहा कि चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के बाद दोबारा उनसे बात नहीं की।
और पढ़ें: रोहित शर्मा ने बताया उस देश का नाम, जहां भारत को नहीं मिलता सपोर्ट
इतना ही नहीं चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को यह भी बताने की जहमत नहीं उठाई कि आखिर किस वजह से इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा जा रहा है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ चयन समिति के व्यवहार पर सवाल उठाने वाले खिलाड़ियों में अब एक और नाम भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का भी जुड़ गया है। साल 2002 में नेटवेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले मोहम्मद कैफ ने रविवार को सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट की जिसके दौरान उन्होंने चयन समिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें और पारदर्शिता की जरूरत है।
और पढ़ें: ODI क्रिकेट के वो 4 नियम जो पहले होते तो सचिन-गांगुली समेत कई खिलाड़ी नहीं रच पाते इतिहास

कैफ ने चयन समिति की पारदर्शिता पर दिया जोर
मोहम्मद कैफ ने लाइव चैट के दौरान सुरेश रैना और इरफान पठान की बात को सही ठहराते हुएटीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी के और भी ज्यादा पारदर्शी होने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, 'सिलेक्शन कमिटी, टीम के कोच और कैप्टन को उस खिलाड़ी से बात जरूर करनी चाहिए, जिसे टीम से बाहर किया जा रहा है। सभी खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं। हर खिलाड़ी का बुरा वक्त आता है। लेकिन मैनेजमेंट को खिलाड़ियों को यह बताना चाहिए कि उन्हें क्यों बाहर किया जा रहा है।'

पारदर्शिता से टीम मैनेजमेंट को होगा फायदा
कैफ ने चयनकर्ताओं को पार्दर्शिता रखने पर जोर देने के साथ खिलाड़ियों से बात करके उनकी कमियों के ऊपर अपना फीडबैक देने पर भी जोर दिया और बताया कि अगर वो ऐसा करते हैं तो इससे क्या फायदा होगा।
उन्होंने कहा, 'इससे यह होगा कि खिलाड़ी अपनी बाहर होने की वजह जानकर घरेलू क्रिकेट में वापस आकर अपनी क्रिकेट तकनीक पर काम कर सकें। अगर सिलेक्शन कमिटी ऐसी पारदर्शिता अपना लेती है तो कोई भी मीडिया में नहीं आएगा और किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होगा।'

कोहली को दी ज्यादा प्रयोग न करने की नसीहत
इस दौरान मोहम्मद कैफ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के टीम के प्रति रवैये पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें टीम सेलेक्शन को लेकर थोड़े कम प्रयोग करने चाहिये।
उन्होंने कहा,'कोहली टीम चयन को लेकर काफी प्रयोग करते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी टीम के चयन पर ध्यान लगाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी कुछ मैचों में अपनी लय खो देता है तो भी उसे सपोर्ट करना चाहिए। उन्हें खिलाड़ी तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए ताकि एक अच्छी टीम तैयार हो सके।'

पहले की अपेक्षा बेहतर है सेलेक्शन प्रक्रिया
मोहम्मद कैफ ने साथ ही यह भी कहा कि उनके जमाने की तुलना में मौजूदा समय में चयन समिति की पार्दर्शिता में काफी बदलाव आ गये हैं।
उन्होंने कहा,'हमारे समय के मुकाबले अभी सेलेक्शन कमिटी में ज्यादा पारदर्शिता है। उस वक्त तो स्थिति इतनी खराब थी कि कई खिलाड़ियों को मीडिया के जरिये पता चलता था कि वो टीम से बाहर हो गए हैं। यह और भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण था। हालांकि मौजूदा स्थिति इतनी खराब नहीं है। फिर भी चयन समिति, कप्तान और कोच को एकसाथ बैठ कर इस मुद्दे पर चर्चा की जरूरत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
