For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने बताया उस देश का नाम, जहां भारत को नहीं मिलता सपोर्ट

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते खिलाड़ी इन दिनों अपने घर पर समय बिता रहे हैं। हालांकि इस बीच खिलाड़ी अपने फैन्स से जुड़े रहने और समय बिताने के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और आये दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साथ खेले हुए खिलाड़ियों के साथ लाइव चैट के जरिये बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यह खिलाड़ी कई अनोखी चीज करते नजर आते हैं।

ऐसे ही एक लाइव सेशन के दौरान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के शानदार बल्लेबाज तमीम इकबाल के साथ फेसबुक पर चैट की जहां उन्होंने उस देश का नाम बताया जो कि दुनिया भर में खेलनी वाली भारतीय टीम को समर्थन नहीं देता। इस बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां खेलने पर भारतीय टीम को किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं मिलता है।

और पढ़ें: इस बार ईद नहीं मनायेंगे सरफराज खान, प्रवासी मजदूरों के लिये कर रहे खास काम

उन्होंने कहा, 'भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट को चाहने वाले लोग हैं। जब हम गलतियां करते हैं, तो दुनिया के हर कोने से हमारी आलोचना होती है। मुझे पता है कि बांग्लादेश में भी ऐसा ही है। बांग्लादेश में काफी जुनूनी प्रशंसक मिल सकते हैं। जब हम मैच खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं तो भारत को बिना दर्शकों के सपॉर्ट के खेलने की आदत भी नहीं है। बांग्लादेश एकमात्र ऐसी जगह है जहां हमें इस तरह का कोई समर्थन नहीं मिलता है।'

रोहित ने तमीम इकबाल से बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम जहां जाती है उसे वहां भारतीय दर्शकों के अलावा भी लोकल सपॉर्ट जरूर मिलता है लेकिन बांग्लादेश में कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला।

और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने फिर अलापा कश्मीर राग, फैन्स ने ट्विटर पर लगा दी क्लास

उन्होंने कहा, 'हम जहां भी जाते हैं, हमें सपॉर्ट मिलता है। भारतीय दर्शकों के अलावा स्थानीय लोग भी समर्थन देते हैं लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं होता। मैं जानता हूं कि बांग्लादेश के फैंस वास्तव में आपके पीछे हैं। यह अब पूरी तरह से अलग बांग्लादेश है। आपको अब उत्सुकता नजर आती है। हर कोई यही कहता है और हमने 2019 विश्व कप के दौरान आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखा है।'

आपको बता दें कि भले ही बांग्लादेश ने पिछले कुछ समय से आईसीसी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को काफी सुधारा है लेकिन रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इन टूर्नामेंट के दौरान खासतौर से बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है।

और पढ़ें: ODI क्रिकेट के वो 4 नियम जो पहले होते तो सचिन-गांगुली समेत कई खिलाड़ी नहीं रच पाते इतिहास

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2015, चैंपियंस ट्रॉफी 2017, और आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में शतक लगाने का कारनामा किया।

Story first published: Sunday, May 17, 2020, 15:18 [IST]
Other articles published on May 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+