जानें कितने में नीलाम हुआ केएल राहुल का विश्व कप बैट, इस चीज से आज भी हैं परेशान

नई दिल्ली। इंग्लैंड में आयोजित हुए वनडे विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने काफी शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की थी। भारतीय टीम ने लीग चरण के अपने सारे मैचों में बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। इस दौरान केएल राहुल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 शतक लगाया था। हाल ही में केएल राहुल ने असहाय बच्चों की मदद के लिये विश्व कप में इस्तेमाल किये गये अपने बल्ले और बाकी चीजों को नीलाम करने का ऐलान किया था।

और पढ़ें: पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिया संन्यास

केएल राहुल ने इस नीलामी के लिये भारत आर्मी का सहारा लिया और उन्हीं के जरिये बल्ले की नीलामी की। उल्लेखनीय है कि नीलामी की सारी रकम अवेयर फाउंडेशन को जायेगी जो इन बच्चों की शिक्षा और मजबूत लिविंग स्टाइल को बनाने में मदद करता है।

और पढ़ें: Video: रमजान को लेकर इरफान पठान ने दिया खास संदेश, बताया- इबादत का बड़ा मौका

जानें कितने में बिका राहुल का बैट

जानें कितने में बिका राहुल का बैट

इस नीलामी के दौरान केएल राहुल का बल्ला सबसे मंहगा बिका और चैरिटी के लिये हुई इस नीलामी में उनका बल्ला 2 लाख 64 हजार 228 रु में बिका। वहीं उनका हेलमेट 1 लाख 22 हजार 677 रु में बिका। नीलामी में बिकने वाली अन्य चीजों पैड्स (33,028 रु), जर्सी (1,13,240 रु), T20 जर्सी (1,04,842 रु), टेस्ट जर्सी (1,32,774) और ग्ल्वस (27,782 रु) से केएल राहुल ने कुल 7 लाख 99 हजार 572 रुपये जुटाये जो कि बच्चों की मदद के लिये अवेयर फाउंडेशन को दिये गये। केएल राहुल ने अपने 28वें जन्मदिन पर इसका ऐलान किया था।

विश्व कप की हार आज भी करती है परेशान

विश्व कप की हार आज भी करती है परेशान

इस बीच केएल राहुल ने ‘द माइंड बिहाइंड' चैट शो में बात करते हुए बताया कि अगर उन्हें अपनी जिंदगी में किसी मैच के नतीजे को बदलने का मौका मिले तो वह विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के रिजल्ट को बदलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘यह विश्व कप का सेमीफाइनल मैच होगा। मुझे लगता है हम में से ज्यादातर लोग अब भी उस हार से नहीं उबर नहीं पाये है। हमें वह हार अब भी परेशान करती है।'

बुरे सपने की तरह डराती है वो हार

बुरे सपने की तरह डराती है वो हार

लोकेश राहुल ने विश्व कप सेमीफाइनल मैच की इस हार के बारे में बात करते हुए कहा कि लीग चरण में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मिली यह हार उनके और टीम के दूसरे खिलाड़ियों को अब भी परेशान करती है।

उन्होंने कहा, ‘मैं सोच भी नहीं सकता कि सीनियर खिलाड़ियों ने क्या महसूस किया होगा। जब हमें पता होता है कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तो ऐसा नतीजा देखना और कठिन हो जाता है। मैं अब भी उस बुरे सपने को देखकर कभी-कभी जाग जाता हूं।'

पुराने वीडियोज देखकर खुद में सुधार ला रहे केएल राहुल

पुराने वीडियोज देखकर खुद में सुधार ला रहे केएल राहुल

भारतीय टीम ने 2019 विश्व कप के ग्रुप चरण में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम मेजबान इंग्लैंड के अलावा लीग चरण के अपने सभी मुकाबले जीतने में सफल रही थी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में टूर्नामेंट की उपविजेता न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गयी थी। अन्य क्रिकेटरों की तरह राहुल भी कोविड-19 महामारी के कारण खेल से मिले विश्राम का लुत्फ उठा रहे है। इस दौरान वह अपने पुराने वीडियो देखकर अपने खेल की समीक्षा कर रहे है।

उन्होंने कहा, ‘अपने बारे में बात करूं तो मैं घर में ही खुद पर काम कर रहा हूं। मैं अपने पुराने वीडियो देख रहा हूं। इसमें यह पता चल रहा कि मैं कहा सही था और कहां सुधार की जरूरत है।'

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 17:59 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+