For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: रमजान को लेकर इरफान पठान ने दिया खास संदेश, बताया- इबादत का बड़ा मौका

नई दिल्ली। रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है जिसके साथ ही दुनिया भर में मुस्लिम धर्म के अनुयायी महीने भर रोजा (उपवास) रखते हैं और इबादत करते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते रमजान के महीने में वो रौनक नहीं मिल सकती जो कि अक्सर देखने को मिलती है। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने रमजान को लेकर एक वीडियो पोस्ट की है और घर में रहते हुए इबादत करने को लेकर बहुत खूबसूरत संदेश दिया है। उनके इस संदेश को दिल्ली पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

इरफान पठान ने रमजान के महीने की मुबारकबाद देते हुए लोगों को घर पर रहकर नमाज करने और कुरान पढ़ने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से सरकार और पुलिस की तरह से मिल रही हिदायतों का पालन करने की अपील की है।

और पढ़ें: पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिया संन्यास

अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए इरफान ने कहा, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि रमजान का यह महीना बहुत मुश्किल से गुजरने वाला है। रब की ओर से इम्तिहान लिए जाएंगे। तो मैं कहूंगा कि यह इम्तिहान नहीं मौका है। मौका अपनी इबादतों में बढ़ोतरी करने का। कई बार काम के साथ रोजा रखते हुए इबादतें पूरी नहीं हो पातीं इस बार लॉकडाउन के दौरान हम घर में रहेंगे, अगर हम घर में रहेंगे तो हमारे पास वक्त बहुत होगा इबादतें करने का, ज्यादा नमाज और कुरान शरीफ पढ़ने का, हदीसें सुनकर उन पर अमल करने का। अच्छे काम करने का और अपने कमियों पर काबू करने का।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना दुनिया की सबसे बड़ी महामारी है और इसके खिलाफ हमारी जंग जारी है। इस जंग में दिल्ली पुलिस डटकर खड़ी है और हमें उसका साथ देना है।

और पढ़ें: भारतीय फैन्स के लिये खुशखबरी, जल्द ही इस देश के साथ T20 सीरीज खेल सकती है विराट सेना

उन्होंने आगे कहा कि रोजे का मतलब यह नहीं कि आपको सिर्फ भूखा रहना होता है बल्कि यह अपने अंदर की खामियों और बुराइयों पर काबू करने का महीना है। अगर हम घर के अंदर रहेंगे तो यह सब बेहतर तरीके से कर पायेंगे। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर रमजान न कभी आया है और न कभी आएगा। अगर हम इस सोच के साथ रोजा रखेंगे तो ये रमजान का महीना बहुत ही खूबसूरत तरीके से गुजरेगा।

गौरतलब है कि जबसे लॉकडाउन लगा है तबसे इरफान पठान अपनी वीडियोज के जरिये लोगों से घरों में रहने और इसका पालन करने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने लोगों को मस्जिद न जाकर से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की थी।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद के पास है पाकिस्तान का पूरा कर्ज उतारने का प्लान, जानें क्या कहा

उन्होंने कहा था कि हमारे पास मौका है कि हम हर घर को मस्जिद बना सकते हैं, इसके लिये एक जगह इकट्ठा होने की जरूरत नही हैं।

देखें वीडियो:

Story first published: Sunday, April 26, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+